Get App

Shraddha Murder Case: 2020 से श्रद्धा के साथ मारपीट कर रहा था आफताब, एक दोस्त ने खोला राज, आरोपी के माता-पिता ने कराई थी सुलह

Shraddha Murder Case: श्रद्धा के पुराने साथी करण नेकहा, नवंबर 2020 में उसने पहली बार मुझे आफताब के उसके साथ मारपीट के बारे में बताया था। वह पुलिस के पास जाने वाली थी, लेकिन आफताब के माता-पिता के हस्तक्षेप के बाद उनके बीच मामला सुलझ गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 19, 2022 पर 6:28 PM
Shraddha Murder Case: 2020 से श्रद्धा के साथ मारपीट कर रहा था आफताब, एक दोस्त ने खोला राज, आरोपी के माता-पिता ने कराई थी सुलह
Shraddha Murder Case: 2020 से श्रद्धा के साथ मारपीट कर रहा था आफताब

Shraddha Murder Case: चर्चित श्रद्धा वाल्कर हत्याकांड (Shraddha Walker Murder) की परतें खुलने के बीच श्रद्धा के एक पूर्व सहकर्मी का कहना है कि नवंबर 2020 में पहली बार उसने आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Poonawala) के उसके साथ मारपीट किए जाने के बारे में जानकारी दी थी और उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वह इस हद तक चला जाएगा। श्रद्धा के पुराने साथी करण ने PTI से कहा, "नवंबर 2020 में उसने पहली बार मुझे आफताब के उसके साथ मारपीट के बारे में बताया था। वह पुलिस के पास जाने वाली थी, लेकिन आफताब के माता-पिता के हस्तक्षेप के बाद उनके बीच मामला सुलझ गया था।’’

मार्च 2021 तक श्रद्धा के साथ काम करने वाले करण उसे एक ‘खुलकर जीने वाली और ऊर्जावान युवती’ के तौर पर याद करते हैं। मारपीट के बारे में श्रद्धा के साथ Whatsapp पर उनकी बातचीत का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल है।

करण ने PTI को Zoom पर दिए गए इंटरव्यू में कहा, "आम दिनों में श्रद्धा दफ्तर में काफी उत्साहित नजर आती थी, लेकिन कुछ दिनों में जब उसका आफताब से झगड़ा हुआ, तो उसने खुद को अलग-थलग कर लिया, ताकि उसे झूठ न बोलना पड़े। मैं आफताब के इस हद तक जाने की कल्पना नहीं कर सकता।"

पुलिस के अनुसार, पूनावाला ने अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ 27 साल की श्रद्धा वाल्कर की 18 मई की शाम को कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या कर दी थी और उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए। आरोपी ने शव के टुकड़ों को दक्षिण दिल्ली के महरौली में अपने घर पर लगभग तीन हफ्ते तक एक बड़े फ्रिज में रखा और उन्हें कई दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में फेंकता रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें