Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, महरौली और गुरुग्राम के जंगलों से मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस को जो शव के टुकड़े हड्डियों के तौर पर मिले थे, उनका श्रद्धा के पिता के NDA से मिलान हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, CFSL रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हो गई है। दिल्ली पुलिस ने पिछले दिनों महरौली और गुरुग्राम के जंगलों से श्रद्धा की हड्डियां बरामद की थीं। इकट्ठा किए गए सैंपलों को CFSL भेजा गया था। ये तमाम हड्डियां श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी अफताब की निशानदेही पर बरामद हुई थीं।
दिल्ली पुलिस को आफताब की पॉलीग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट भी मिल गई है। पुलिस ने आफताब को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। इसके बाद महरौली जंगल और गुरुग्राम में उसकी बताई हुई जगह से पुलिस ने शव के कई टुकड़े हड्डियों के रुप में बरामद किए थे।
इसके बाद पुलिस ने इन सबकी जांच के लिए CFSL लैब भेजा था। साथ ही DNA टेस्ट के लिए पिता का सैंपल भी लिया गया था। सूत्रों ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि श्रद्धा हत्याकांड में बरामद हड्डियों के सैंपल श्रद्धा के पिता के DNA से मैच हो गए हैं, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि वे श्रद्धा के ही थे। उन हड्डियों को दिल्ली पुलिस ने महरौली और गुरुग्राम के जंगलों से इकट्ठा किया था।
दिल्ली की एक अदालत ने 9 दिसंबर को अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की कथित तौर पर हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े करने के आरोपी आफताब पूनावाला की न्यायिक हिरासत की अवधि 14 दिन के लिए बढ़ा दी दी। सूत्रों ने बताया कि पूनावाला को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत के समक्ष पेश किया गया।
26 नवंबर को मामले की पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने पूनावाला की न्यायिक हिरासत की अवधि 13 दिन के लिए बढ़ा दी थी। 28 वर्षीय आरोपी पूनावाला ने कथित तौर पर श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे। फिर उन्हें शहर के अलग-अलग हिस्सों में ठिकाने लगाने से पहले तीन हफ्ते तक दक्षिण दिल्ली के महरौली स्थित अपने फ्लैट पर 300 लीटर के एक फ्रिज में रखा था।
दोनों मुंबई के रहने वाले थे और कुछ दिन पहले ही दिल्ली में शिफ्ट हुए थे। राजधानी में दोनों महरौली में एक फ्लैट लेकर लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे। आफताब ने बताया था कि श्रद्धा से उसका 18 मई को झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने इसके बाद श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे। फिर आफताब ने इस टुकड़ों को कई दिनों तक फ्रिज में रखा था। वह रोज देर रात श्रद्धा के शव के एक टुकड़े को महरौली के जंगलों में फेंकने के लिए जाता था।