Mahakumbh 2025 : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दिव्य और भव्य महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। महाकुंभ के शुरूआत से लेकर अब तक पवित्र संगम में करीब 10 करोड़ लोगों ने डुबकी लगाई है। महाकुंभ का हिस्सा बनने रोजोना देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लाखों श्रद्धालु रोजाना पहुंच रहे हैं। इसी बीच महाकुंभ के संगम में श्रद्धालुओं और आम लोगों की तरह डुबकी लगाने के लिए रविवार को एक शराब तस्कर प्रयागराज पहुंचा, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जुलाई 2023 से शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे तस्कर प्रवेश यादव को प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
