Credit Cards

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलिंपिक में भारत को मिला दूसरा मेडल, शूटर मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने जीता ब्रॉन्ज

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलिंपिक में मंगलवार (30 जुलाई) को मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर पिस्टर मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता है। इसी के साथ मनु भाकर ने शूटिंग में इतिहास रच दिया है। वह एक ही ओलिंपिक में 2 मेडल जीतने वाली पहली भारतीय शूटर बन गई हैं

अपडेटेड Jul 30, 2024 पर 1:49 PM
Story continues below Advertisement
Paris Olympics 2024: शूटर मनु भाकर एक ही ओलिंपिक गेम्स में दो मेडल जीतने पहली भारतीय महिला बनी हैं

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलिंपिक में भारतीय स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। पेरिस ओलिंपिक में मंगलवार (30 जुलाई) को मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर पिस्टर मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता है। पेरिस खेलों में भारत का यह दूसरा मेडल है। दोनों ही निशानेबाजी से आए हैं। मनु भाकर ने शूटिंग में इतिहास रच दिया है। वह एक ही ओलिंपिक में 2 मेडल जीतने वाली पहली भारतीय शूटर बन गई हैं।

मनु भाकर और सरबजोत की जोड़ी ने 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के कांस्य पदक मैच में कोरिया को 16-10 से हराया। भारतीय जोड़ी क्वालिफिकेशन में तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक मैच के लिए क्वालिफाई किया था।

मनु ने रचा इतिहास


मनु भाकर देश की आजादी के बाद एक ही ओलिंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई जिन्होंने सरबजोत सिंह के साथ पेरिस ओलिंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में दक्षिण कोरिया को हराकर इतिहास रच दिया।

भारतीय जोड़ी ने कोरिया को 16 . 10 से हराकर देश को इस ओलिंपिक में दूसरा पदक दिलाया। इससे पहले मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य जीता था।

ब्रिटिश मूल के भारतीय खिलाड़ी नॉर्मन प्रिचार्ड ने साल 1900 ओलिंपिक में 200 मीटर फर्राटा और 200 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीते थे। लेकिन वह उपलब्धि आजादी से पहले की थी।

परिवार ने जताई खुशी

भारतीय निशानेबाज मनु भाकर के कांस्य पदक जीतने पर उसके पिता राम किशन भाकर ने कहा, "ये बहुत बड़ी खुशखबरी है इसके लिए मैं देशवासियों का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने इतना प्यार और आर्शीवाद दिया और मनु की मदद की।....हम उम्मीद करते हैं कि आगे वो अच्छा करेगी।"

वीं, निशानेबाज सरबजोत सिंह के कांस्य पदक जीतने पर सरबजोत सिंह के पिता जीतेंद्र सिंह ने कहा, "मनु भाकर और मेरे बेटे ने कांस्य पदक जीता है। मनु भाकर और उनके परिवार को हार्दिक बधाई। हम बहुत खुश हैं... सबसे पहले, मैं गुरुद्वारा जाऊंगा और मत्था टेकूंगा...हमारे गांव में जश्न मनाया जाएगा।''

मनु भाकर ने भारत को दिलाया पहला मेडल

मनु भाकर ने रविवार (28 जुलाई) को पेरिस ओलिंपिक में भारत के लिए पहला मेडल जीता। मनु भाकर ने ओलिंपिक के इतिहास में शूटिंग में मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बनकर इतिहास रच दिया है। भाकर ने रविवार को 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग के महिला वर्ग के फाइनल में तीसरे स्थान पर रही हैं। इस ऐतिहासिक मुकाबले ममें उन्हें कांस्य पदक मिला है।

इसी के साथ पेरिस ओलिंपिक में भारत को अपना पहला मेडल मिला। लंदन ओलिंपिक 2012 के बाद भारत का निशानेबाजी में यह पहला ओलिंपिक पदक है। लंदन में विजय कुमार ने पुरुष 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल में रजत जबकि गगन नारंग ने पुरुष 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीता था। रियो ओलंपिक 2016 और टोक्यो ओलिंपिक से भारतीय निशानेबाज खाली हाथ लौटे थे।

ये भी पढ़ें- Manu Bhaker: कौन हैं ओलिंपिक में पहला मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला शूटर मनु भाकर? टोक्यो में रोते हुए निकलीं थीं बाहर

मनु ने 8 निशानेबाजों के फाइनल में 221.7 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। भारतीय निशानेबाज जब बाहर हुईं तो दक्षिण कोरिया की येजी किम से सिर्फ 0.1 अंक पीछे थीं जिन्होंने अंतत: 241.3 अंक के साथ रजत पदक जीता।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।