Arvind Kejriwal- Jail to Bail: जेल से बेल तक के अहम पड़ाव, ईडी ने नौ बार भेजा था समन

Arvind Kejriwal- Jail to Bail: 9 समन में पेश नहीं होने के बाद अरविंद केजरीवाल को हिरासत में लिया गया था। अब जाकर उन्हें चुनावों तक के लिए अंतरिम राहत मिली है। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने शुक्रवार को केजरीवाल को बड़ी राहत देते हुए लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए अंतरिम जमानत दे दी। पढ़ें अरविंद केजरीवाल के समन, जेल और फिर बेल तक के सफर के बारे में

अपडेटेड May 11, 2024 पर 11:05 AM
Story continues below Advertisement
सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी। केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करना है।

Arvind Kejriwal- Jail to Bail: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत मिल गई है। उन्हें 2 जून को फिर से जेल वापस जाना होगा। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने शुक्रवार को केजरीवाल को बड़ी राहत देते हुए लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए अंतरिम जमानत दे दी। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान एक जून को होगा। अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और वह न्यायिक हिरासत के तहत तिहाड़ जेल में बंद थे। यह मामला 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की अब खत्म हो चुकी एक्साइज पॉलिसी को बनाने और लागू करने में कथित भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है। आइए एक नजर डालते हैं, अरविंद केजरीवाल के जेल से बेल तक के इस पूरे सफर पर...

Arvind Kejriwal vs ED- Jail to Bail: पूरी टाइमलाइन- नवंबर 201 से मई 2024 तक

नवंबर 2021: दिल्ली सरकार ने नई आबकारी नीति लागू की।


जुलाई 2022: उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इस नीति को बनाने और लागू करने में गड़बड़ियों को लेकर सीबीआई जांच की सिफारिश की।

17 अगस्त 2022: सीबीआई ने इस मामले में डिप्सी सीएम मनीष सिसोदिया समेत 15 लोगों को आरोपी बनाया।

19 अगस्त 2022: सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के घर पर छापा मारा।

1 सितंबर 2022: दिल्ली सरकार ने पॉलिसी रद्द कर दी।

17 अक्टूबर 2022: सीबीआई ने मनीष सिसोदिया से 8 घंटे तक पूछताछ की।

14 नवंबर 2022: ईडी ने एक इवेंट कंपनी के पूर्व सीईओ विजय नायर को गिरफ्तार किया। विजय नायर के आम आदमी पार्टी और हैदराबाद के काराबोरी अभिषेक बोयनापल्ली से संबंध थे।

25 नवंबर 2022: सीबीआई ने मामले में सात आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की।

26 फरवरी 2023: आठ घंटे तक पूछताछ के बाद सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया।

27 फरवरी 2023: राउस एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को पांच दिनों के लिए सीबीआई की कस्टडी में भेज दिया।

28 फरवरी 2023: अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सिसोदिया सुप्रीम कोर्ट पहुंचे लेकिन याचिका खारिज हो गई। मनीष सिसोदिया और जेल में बंद मंत्री सत्येंदर जैन ने दिल्ली कैबिनेट से इस्तीफा दिया।

9 मार्च 2023: ईडी ने मनीष सिसोदिया को हिरासत में लिया और अभी वह तिहाड़ जेल में हैं।

4 अक्टूबर 2023: ईडी ने आप सांसद संजय सिंह के आवास पर छापा मारा और उन्हें कस्टडी में लिया।

30 अक्टूबर 2023: ईडी ने शराब नीति घोटाले के सिलसिले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पहला समन भेजा।

नवंबर 2023: केजरीवाल 2 नवंबर को ईडी के पहले समन में शामिल नहीं हुए और एक राजनीतिक रैली को संबोधित करने के लिए मध्य प्रदेश के सिंगरौली चले गए।

दिसंबर 2023: केजरीवाल ने इसे 'अवैध और राजनीति से प्रेरित' बताते हुए दूसरे समन को नजरअंदाज कर दिया।

दिसंबर 2023: ईडी ने केजरीवाल को 3 जनवरी को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए तीसरा समन जारी किया।

जनवरी 2024: केंद्र सरकार पर साजिश का आरोप लगाते हुए केजरीवाल तीसरे समन में शामिल नहीं हुए।

जनवरी 2024: ईडी ने अरविंद केजरीवाल को चौथा समन जारी कर 18 जनवरी को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा।

जनवरी 2024: केजरीवाल ने ईडी के समन का जवाब देते हुए एजेंसी से पूछा कि अगर वह कथित दिल्ली एक्साइज ड्यूटी पॉलिसी मामले में आरोपी नहीं थे तो उन्हें नोटिस क्यों जारी किए गए।

जनवरी 2024: ईडी ने पांचवां समन जारी किया और 2 फरवरी को पेश होने को कहा गया।

2 फरवरी 2024: केजरीवाल पांचवीं बार ईडी के समन में शामिल नहीं हुए।

3 फरवरी 2024: ईडी ने यह आरोप लगाते हुए अदालत का रुख किया कि अरविंग केजरीवाल समन का पालन नहीं कर रहे हैं।

7 फरवरी 2024: दिल्ली की अदालत ने केजरीवाल को उस दिन के लिए व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट दी।

26 फरवरी 2024: केजरीवाल सातवें समन में शामिल नहीं हुए। आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि उन्होंने ईडी के "अवैध समन" पर कानूनी सवाल उठाए थे और उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।

4 मार्च 2024: आठवें समन में केजरीवाल को पेश होना था।

7 मार्च 2024: मजिस्ट्रेरियल कोर्ट ने ईडी की नई याचिका पर केजरीवाल को समन भेजा।

15 मार्च 2024: सेशंस कोर्ट ने समन रोकने के लिए केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई रोकने से इनकार कर दिया।

16 मार्च 2024: मैजेस्टेरियल कोर्ट ने केजरीवाल की जमानत मंजूर की।

21 मार्च 2024: दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल को गिरफ्तारी से राहत देने से मना कर दिया जिसके कुछ ही घंटे बाद ईडी ने उन्हें हिरासत में ले लिया। केजरीवाल ने हाईकोर्ट से कहा था कि वह ईडी के सामने पेश नहीं होंगे क्योंकि चुनाव नजदीक होने के चलते उन्हें गिरफ्तार करने का लक्ष्य है। उन्हं 21 मार्च को नवें समन पर पेश होना था।

23 मार्च 2024: अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे।

1 अप्रैल 2024: स्पेशल कोर्ट ने केजरीवाल को तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में भेजा।

9 अप्रैल 2024: हाईकोर्ट ने ईडी की हिरासत के खिलाफ केजरीवाल की योजना की याचिका को खारिज कर दिया।

10 अप्रैल 2024: हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किया। दिल्ली की एक अदालत ने वकीलों के साथ हर हफ्ते दो की बजाय पांच बैठक के लिए दायर याचिका को खारिज कर दिया।

15 अप्रैल 2024: सुप्रीम कोर्ट ने हिरासत को चुनौती देने वाली केजरीवाल की याचिका पर ईडी से 24 अप्रैल तक जवाब मांगा।

22 अप्रैल 2024: दिल्ली की अदालत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए एक प्राइवेट डॉक्टर से सलाह-मशविरे से जुड़े अनुरोध को मानने से इनकार कर दिया।

27 अप्रैल 2024: केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि उनकी 'अवैध गिरफ्तारी' देश में फ्री और फेयर इलेक्शंस और संघवाद पर आधारित लोकतंत्र पर हमला है।

29 अप्रैल 2024: सुप्रीम कोर्ट ने ईडी के बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद पेश नहीं होने की वजह पूछी।

3 मई 2024: सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि लोकसभा चुनाव के चलते यह केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने पर विचार कर सकता है।

8 मई 2024: सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह 10 मई को अंतरिम जमानत पर फैसला सुनाएगा।

10 मई 2024: सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी। केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करना है।

'मैंने जल्द वापस आने का वादा किया था' 50 दिनों बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए केजरीवाल, SC के जजों को दिया धन्यवाद

Moneycontrol News

Moneycontrol News

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।