Get App

Surya Grahan 2022: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें भारत में किन जगहों पर आएगा नजर

Surya Grahan 2022 India: साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगने वाला है। ये सूर्यग्रहण दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा के दिन शाम को लगने वाला है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 21, 2022 पर 7:37 PM
Surya Grahan 2022: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें भारत में किन जगहों पर आएगा नजर
साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगने वाला है।

Surya Grahan 2022 India: साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को दिवाली के अगले दिन लगने वाला है। ये सूर्यग्रहण दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा के दिन शाम को लगने वाला है। ये दोनों ही त्योहार देश भर में बड़ी धूमधाम से मनाए जाते हैं। इस बार सूर्यग्रहण भारत में भी नजर आएगा। आइए जानते हैं कि सूर्यग्रहण कब लगेगा और भारत में कहां नजर आएगा या नहीं।

कब लगेगा ग्रहण

दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। इस साल साल का आखिरी सूर्य ग्रहण दिवाली के गोवर्धन के दिन लगने वाला है। सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर की शाम को 4 बजकर 22 मिनट से शुरू हो जाएगा और शाम 6 बजकर 25 मिनट पर खत्म होगा। यानी जिन जगहों पर इस समय सूरत अस्त होगा, उसी समय पर सूर्य ग्रहण खत्म भी हो जाएगा।

इन शहरों में इतने बजे दिखेगा सूर्य ग्रहण

सब समाचार

+ और भी पढ़ें