El Nino IMD Update: भारत में मानसून की रफ्तार और बारिश को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आगामी दो हफ्तों (18 जून से 1 जुलाई 2026 तक) का विस्तृत Extended Range Forecast जारी कर दिया है। इस बुलेटिन में मौसम विभाग ने प्रशांत महासागर में तेजी से मजबूत हो रहे अल नीनो के प्रभाव और मानसून को इससे होने वाले खतरे का पूरा विश्लेषण साझा किया है। आईएमडी के मुताबिक अल नीनो का असर मानसून पर साफ दिखने लगा है। इसके चलते पहले हफ्ते में देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून कमजोर रहेगा। हालांकि दूसरे हफ्ते (25 जून से 1 जुलाई) में स्थितियां बदलेंगी और मानसून तेजी से आगे बढ़ेगा।
