तमिलनाडु सरकार का होटलों को निर्देश, ड्राइवरों को पार्किंग के साथ देने होंगे बेडरूम

अगर कोई कार ड्राइवर अब किसी मेहमान को तमिलनाडु घुमाने के लिए लेकर जाता है तो वहां के होटलों में उन्हें पार्किंग के साथ-साथ टॉयलेट और एक अलग बेडरूम मिलेगा। तमिलनाडु सरकार के एक सरकारी आदेश के अनुसार, अब राज्य के होटलों के लिए मेहमानों के ड्राइवरों के लिए पार्किंग स्पेस के अनुपात में टॉयलेट के साथ-साथ अलग बेडरूम भी उपलब्ध कराना अनिवार्य है

अपडेटेड Jul 03, 2023 पर 4:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
यह सर्विस विशेष रूप से मेहमानों के ड्राइवरों को आवास प्रदान करने के लिए है

अगर कोई कार ड्राइवर अब किसी मेहमान को तमिलनाडु घुमाने के लिए लेकर जाता है तो वहां के होटलों में उन्हें पार्किंग के साथ-साथ टॉयलेट और एक अलग बेडरूम मिलेगा। जी हां, दरअसल तमिलनाडु (Tamil Nadu) सरकार के एक सरकारी आदेश के अनुसार, अब राज्य के होटलों के लिए मेहमानों के ड्राइवरों के लिए पार्किंग स्पेस के अनुपात में टॉयलेट के साथ-साथ अलग बेडरूम भी उपलब्ध कराना अनिवार्य है।

मनीकंट्रोल को सूत्रों ने बताया कि आवास और शहरी विकास विभाग द्वारा 28 जून को जारी आदेश में कहा गया है कि बेडरूम या तो परिसर के भीतर हो या होटल से 250 मीटर की दूरी पर उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है।

आदेश में आगे कहा गया है कि पार्किंग की जगह लेने वाले होटलों और लॉज में रहने वालों को अब प्रत्येक 8 बेड या उसके हिस्से पर एक बिस्तर के साथ-साथ एक बाथरूम भी उपलब्ध कराया जाएगा।


यह सर्विस विशेष रूप से मेहमानों के ड्राइवरों को आवास प्रदान करने के लिए है। होटल या तो होटल के परिसर के भीतर या परिसर के 250 मीटर की दूरी के भीतर एक रूम प्रदान कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Delhi Liquor Scam: मनीष सिसोदिया को नहीं मिली जमानत, दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका

दरअसल, पहले जब कोई ड्राइवर किसी दूसरे राज्य से किसी मेहमान को तमिलनाडु घूमाने लेकर जाता था तो, गेस्ट तो अपने कमरे में रूक जाते थे। लेकिन ड्राइवरों अपनी कार में ही रात काटनी पड़ती थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।