Tomato Flu: कोरोना वायरस, मंकीपॉक्स जैसी महामारियां अभी खत्म भी नहीं हुई कि टोमैटो फ्लू (Tomato Flu) से भारत की टेशन बढ़ गई है। केरल में टोमैटो फ्लू हड़कंप मचा हुआ है। हैंड फुट माउथ डिजीज (HFMD), जिसे टोमैटो फीवर (Tomato fever) के नाम से भी जाना जाता है। यह स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए चिंता का विषय बन गया है। यह बीमारी बच्चों में बहुत तेजी से फैलती है। लैसेंट स्टडी (Lancet study) के मुताबिक, 6 मई 2022 को केरल में पहला टोमैटो फ्लू का मामला सामने आया था। यह सामान्य संक्रामक रोग है।
