Get App

टमाटर की कीमतें कब होंगी कम? एक्सपर्ट ने कही ये बात, सरकार ने दिल्ली NCR में शुरू की मोबाइल वैन

Tomato Price: आम जनता अभी भी टमाटर की कीमतों से परेशान है। केंद्र सरकार ने टमाटर की रियायती दर 90 रुपये से घटाकर 80 रुपये प्रति किलोग्राम कर जनता को राहत दी। सरकार के इस फैसले का असर दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य इलाकों में तेजी से देखा गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 21, 2023 पर 9:55 AM
टमाटर की कीमतें कब होंगी कम? एक्सपर्ट ने कही ये बात, सरकार ने दिल्ली NCR में शुरू की मोबाइल वैन
आम जनता अभी भी टमाटर की कीमतों से परेशान है।

Tomato Price: आम जनता अभी भी टमाटर की कीमतों से परेशान है। केंद्र सरकार ने टमाटर की रियायती दर 90 रुपये से घटाकर 80 रुपये प्रति किलोग्राम कर जनता को राहत दी। सरकार के इस फैसले का असर दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य इलाकों में तेजी से देखा गया। सरकार के निर्देशानुसार अब दिल्ली-एनसीआर में मोबाइल वैन के जरिए कम दाम पर टमाटर बांटे जा रहे हैं।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में लगाई जा रही है मोबाइल वैन

किफायती टमाटर घरों तक पहुंचे यह तय करने के लिए राजस्थान और मध्य प्रदेश में मोबाइल वैन लगाई जा रही हैं। राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी महासंघ (NCCF) के अध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा कि टमाटर आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र से खरीदे जा रहे हैं और न केवल दिल्ली-एनसीआर बल्कि अन्य राज्यों में भी कम कीमत पर मोबाइल वैन के माध्यम से बांटे जा रहे हैं।

80 रुपये किलो में मिल रहे हैं टमाटर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें