BJP Roadshow in Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में आज सोमवार 16 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के रोड शो के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने कुछ रूट्स पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, राजधानी के कई इलाकों में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। भारतीय जनता पार्टी के इस मेगा रोड शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बीजेपी नेता शामिल होंगे। संसद मार्ग पर पटेल चौक गोल चक्कर से जय सिंह रोड जंक्शन तक निकाले जाने वाले इस रोड शो में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। यह रोड शो दोपहर तीन बजे से शुरू होगा।
