क्या आपने कभी सोचा है कि कोई पेंगुइन भी सेना में बड़ा अधिकारी हो सकता है? सुनने में यह बात भले ही मजेदार लगे, लेकिन यह बिल्कुल सच है। स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग चिड़ियाघर में रहने वाला Major General Sir Nils Olav III अपनी अनोखी पहचान के कारण दुनिया भर में चर्चा में है। यह किंग पेंगुइन नॉर्वे की King’s Guard का आधिकारिक शुभंकर है और उसे मेजर जनरल का सम्मानित सैन्य पद भी मिला हुआ है। उसकी कहानी जितनी दिलचस्प है, उतनी ही हैरान करने वाली भी, क्योंकि एक पेंगुइन ने इंसानों की सैन्य दुनिया में अपनी अलग जगह बनाई है।
