आपके पास भी कार या मोटरसाइकिल है तो सावधान हो जाएं। ऐसा हो सकता है कि आप गाड़ी या बाइक नहीं चला रहे हैं तब भी आपके नाम पर 25,000 रुपये का चालान आ जाए। दरअसल, अगर आपकी गाड़ी या बाइक कोई नाबालिग चलाता मिला तो आपको 25,000 रुपये का चालान, 3 साल की जेल और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कैंसिल हो सकता है। यही नहीं चलाने वाले नाबालिग पर किशोर अधिनियम के तहत केस दर्ज हो सकता है। अगर आपकी गाड़ी को कोई नाबालिग आपकी गाड़ी को चला रहा है और वो ट्रैफिक पुलिस को मिल जाता है तो यह कार्रवाई आपके गाड़ी नहीं चलाने पर भी आपको चलान और सजा दोनों हो सकती है।
ऐसा कई बार ज्यादातर घरों में होता है जब 18 साल से कम उम्र के बच्चे घर से स्कूटी, बाइक या कार लेकर निकल जाते हैं। घर के बड़े उन्हें ऐसा करने से रोकते हैं लेकिन वह नहीं मानते हैं। ऐसा करना कभी कभी भारी पड़ सकता है। ऐसा करके बच्चे अपनी लिए जोखिम खड़ा कर लेते हैं। जरूरी है कि बच्चे और आप दोनों ही ट्रैफिक नियमों का ध्यान रखें।
दिल्ली में कटते हैं ऐसे मामलों के हजारों चालान
दिल्ली में ऐसे मामले जहां नाबालिग गाड़ी चलाते पकड़े गए हैं, ऐसे कई मामले सामने आए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे कई मामलों में चालान काटे हैं। इसके अलावा शीशों पर काली फिल्म लगाने, सीट बेल्ट न लगाने और नाबालिग के गाड़ी चलाने पर चालान काटे हैं।
https://echallan.parivahan.gov.in वेबसाइट पर जाएं। यहां चालान पर क्लिक करें और आपका चालान कटा है या नहीं यहां चेक कर सकते हैं। आपको चालान नंबर, वाहन नंबर और ड्राइविंग लाइसेंस का नंबर मिलेगा। यहां अपनी जानकारी देकर ‘Get Detail’ पर क्लिक करें। आपको स्टेटस मिल जाएगा।
https://echallan.parivahan.gov.in/ पर जाएं। यहां चालान से जुड़ी जानकारी भरें और डिटेल्स पर क्लिक करें। यहां आफको चालान का पेमेंट ऑनलाइन करना होगा।