सिक्किम में अचानक से आई बाढ़ से अभी तक मारे गए 27 लोग, राज्य के सीएम ने किया 4 लाख का मुआवजा देने का ऐलान

सिक्किम में आई बाढ़ से अभी तक मरने वालों की तादाद 27 पहुंच गई है। वहीं अभी तक इसमें 143 लोग लापता हुए हैं। लापता लोगों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है। अब तक, अलग अलग इलाकों से 2,413 लोगों को बचाया गया है और 6,875 लोग राज्य भर में स्थापित 22 राहत शिविरों में रह रहे हैं। तीस्ता के निचले हिस्से के विभिन्न इलाकों से सात सैन्यकर्मियों के शव बरामद किए गए, जबकि उनमें से एक को पहले बचा लिया गया था

अपडेटेड Oct 07, 2023 पर 10:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Sikkim Flood: सिक्किम में अचानक से आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। जिसमें सेना के सात जवान भी शामिल हैं

सिक्किम में अचानक से आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। जिसमें सेना के सात जवान भी शामिल हैं। वहीं इस बाढ़ में लापता लोगों की संख्या 143 हो गई है। अधिकारियों को डर है कि इस आपदा में मरने वालों और लापता होने वालों की तादाद उनके अनुमान से अधिक हो सकती है। इस बीच, राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने शुक्रवार को बाढ़ में मरने वालों के परिवार को 4 लाख रुपये की मुआवजा रकम देने का ऐलान किया है। तमांग ने उन सभी लोगों को 2,000 रुपये की तत्काल राहत देने की भी ऐलान किया। सिक्किम में बुधवार को बादल फटने से अचानक से बाढ़ आ गई। जिससे कि 25,000 से भी ज्यादा लोग प्रभानित हुए हैं। इस बाढ़ ने 1,200 से भी ज्यादा घर ढह गए। इसके अलावा 13 पुलों के बहने की खबर भी आई है।

जारी है लापता लोगों की तलाश

सिक्किम में आई बाढ़ से अभी तक मरने वालों की तादाद 27 पहुंच गई है। वहीं अभी तक इसमें 143 लोग लापता हुए हैं। लापता लोगों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है। अब तक, अलग अलग इलाकों से 2,413 लोगों को बचाया गया है और 6,875 लोग राज्य भर में स्थापित 22 राहत शिविरों में रह रहे हैं। तीस्ता के निचले हिस्से के विभिन्न इलाकों से सात सैन्यकर्मियों के शव बरामद किए गए, जबकि उनमें से एक को पहले बचा लिया गया था। एक रक्षा बयान के मुताबिक, बारडांग में, सेना के वाहनों को खोदकर बाहर निकाला गया। सिक्किम की बाढ़ में मेघालय के भी 26 स्टूडेंट लापता हुए हैं। मेघालय सरकार ने अपने 26 छात्रों के राज्य में फंसने के बाद बाढ़ प्रभावित सिक्किम राज्य में फंसे लोगों की मदद के लिए एक हेल्पलाइन सक्रिय की है।

बेंगलुरु में ट्रैफिक से निपटने के लिए कितना कारगर होगा कंजेक्शन टैक्स का आइडिया? | Moneycontrol Hindi


जान गंवाने वालों के परिवार को मिलेंगे 4 लाख रुपये

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 4 लाख रुपये की सहायता रकम देने का ऐलान किया। इसके अलावा तत्काल प्रभाव से राहत शिविर में रहने वालों को 2,000 रुपये दिए जाएंगे। तमांग ने कहा कि बाढ़ की वजह से राज्य को हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। हम नुकसान के बारे में सटीक विवरण नहीं दे सकते, इसका खुलासा तब होगा जब एक समिति बनेगी और वह अपना विश्लेषण पूरा करेगी। हमारी पहली प्राथमिकता फंसे हुए लोगों को बचाना और उन्हें तत्काल राहत पहुंचाना है।

केंद्र सरकार ने भी की राहत की पेशकश

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और दूसरे केंद्रीय मंत्रियों से बात की है। तमांग ने कहा, "उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि राज्य को सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।" केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अचानक आई बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए सिक्किम को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के केंद्रीय हिस्से से 44.8 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि जारी करने की मंजूरी दे दी है। राज्य में आई बाढ़ से ITBP ने 68 लोगों को बचाया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।