Get App

320 साल पुराना यह न्यूजपेपर अब इतिहास, ट्विटर पर यूजर्स ने लगाई Elon Musk से गुहार

ऑस्ट्रिया में एक न्यूजपेपर "Wiener Zeitung" (वीनर जाईतुंग) पिछले 320 वर्षों से हर दिन की खबरों से लोगों को अपडेट कर रहा था लेकिन अब इसे बंद करना पड़ा है। इसका आखिरी संस्करण शुक्रवार को निकला। इस न्यूजपेपर के बंद होने की मुख्य वजह रेवेन्यू में गिरावट है जिसके चलते न्यूजपेपर के सामने वित्तीय दिक्कतें आईं। अपने फाइनल एडीशन के फ्रंट पेज पर न्यूजपेपर ने अपनी विरासत को पेश किया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 01, 2023 पर 4:32 PM
320 साल पुराना यह न्यूजपेपर अब इतिहास, ट्विटर पर यूजर्स ने लगाई Elon Musk से गुहार
"Wiener Zeitung" न्यूजपेपर बंद हो गया है। इसने कई ट्विटर यूजर को निराश कर दिया है। एक यूजर ने लिखा है कि वह विएना में है और आज के दिन के आखिरी एडीशन को वह खोजकर लेगा और इसे फ्रेम कर के संजोकर रखेगा।

ऑस्ट्रिया में एक न्यूजपेपर "Wiener Zeitung" (वीनर जाईतुंग) पिछले 320 वर्षों से हर दिन की खबरों से लोगों को अपडेट कर रहा था लेकिन अब इसे बंद करना पड़ा है। इसका आखिरी संस्करण शुक्रवार को निकला। इस न्यूजपेपर के बंद होने की मुख्य वजह रेवेन्यू में गिरावट है जिसके चलते न्यूजपेपर के सामने वित्तीय दिक्कतें आईं। अपने फाइनल एडीशन के फ्रंट पेज पर न्यूजपेपर ने अपनी विरासत को पेश किया है। फ्रंट पेज में लिखा है, "116,840 दिन, 3,839 महीने, 320 साल, 12 राष्ट्रपति, 10 केसर, 2 रिपब्लिक, 1 न्यूजपेपर।" इतनी बड़ी विरासत वाले न्यूजपेपर के बंद होने पर ट्विटर पर खलबली मच गई और कुछ यूजर्स ने दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन मस्क (Elon Musk) से इसे खरीदने की आग्रह किया है।

 

क्यों बंद हुआ न्यूजपेपर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें