International Destination to travel in New Year and Christmas: क्या आप भी क्रिसमस और नए साल पर विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं? लेकिन आपने अभी तक बुकिंग नहीं कराई है, तो यहां आपको ऐसे ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं जहां आप कम समय में पहुंच सकते हैं। यहां आपको वीजा की परेशानी भी अधिक नहीं होगी। यहां आपको एक व्यक्ति की औसत कॉस्ट भी बता रहे हैं जिसमें आप घूम सकते हैं। हालांकि, इस बात का आपको ध्यान रखना होगा कि फेस्टिव टाइम खासकर क्रिसमस और नए साल पर होटल, फ्लाइट सब महंगा मिलता है। ऐसे में जल्द बुकिंग कराएं क्योंकि समय कम बचा है। ये रहे भारत के आसपास घूमने के लिए बेस्ट फॉरेन डेस्टिनेशन जहां आप नया साल और क्रिसमस मना सकते हैं।
