भारत अपनी आजादी की 75वीं सालगिरह मनाने जा रहा है। इंडियन पॉलिटिक्स के इस दौर ने कई धूप-छांव देखे हैं। इस दौरान कई महिलाओं ने अपनी राजनीतिक कौशल, अनुभव, ज्ञान, दूरदृष्टि और संकल्प से भारतीय लोकतंत्र को समृद्ध बनाने में अहम भूमिका निभाई है। दुनिया के इस बड़े लोकतंत्र के लिए यह अहम उपलब्धि है।
