Aaj Ka Panchang, 02 October 2024: आज है अश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang, 02 October 2024: आज 2 अक्टूबर, दिन बुधवार और आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। इस तिथि पर चंद्रमा सिंह राशि पर मौजूद होंगे। इस तिथि पर उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र और ब्रह्मा योग का संयोग रहेगा। अमावस्या तिथि 2 अक्टूबर को रात 12.19 बजे तक रहेगी। आज आमावस्या तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा

अपडेटेड Oct 02, 2024 पर 5:02 AM
Story continues below Advertisement
Aaj Ka Panchang, 02 October 2024: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 02 अक्टूबर 2024 को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और बुधवार दिन है। इस तिथि पर चंद्रमा सिंह राशि पर मौजूद होंगे। इस तिथि पर उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र और ब्रह्मा योग का संयोग रहेगा। अमावस्या तिथि 2 अक्टूबर को रात 12.19 बजे तक रहेगी। आज आमावस्या तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। आज देर रात 3.21 बजे तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12.23 बजे तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज कंकणाकृति सूर्य ग्रहण लगेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा। राहुकाल 12:10 बजे से दोपहर 1.38 बजे तक रहेगा। चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

02 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त


आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि- 02 अक्टूबर 2024 को रात 12.19 बजे तक है।

ब्रह्म योग- 02 अक्टूबर को देर रात 03.21 बजे तक है।

उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र – 02 अक्टूबर को दोपहर 12.23 बजे तक, उसके बाद हस्त नक्षत्र लग जाएगा।

पितृ पक्ष 2024- 02 अक्टूबर को अमावस्या तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा।

राहुकाल का समय

दिल्ली- दोपहर 12.10 बजे से दोपहर 01.39 बजे तक

मुंबई- दोपहर 12.28 बजे से दोपहर 01.57 बजे तक

चंडीगढ़- दोपहर 12.11 बजे से दोपहर 01:40 बजे तक

लखनऊ- सुबह 11.55 बजे से दोपहर 01.24 बजे तक

भोपाल- दोपहर 12.09 बजे से दोपहर 01.38 बजे तक

कोलकाता- सुबह 11.26 बजे से दोपहर 12.55 बजे तक

अहमदाबाद- दोपहर 12.28 बजे से दोपहर 01.58 बजे तक

चेन्नई- दोपहर सुबह 11.58 बजे से दोपहर 01.28 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6:14 बजे

सूर्यास्त – शाम 6.05 बजे

Karwa Chauth 2024: करवाचौथ व्रत में नहीं लगेगी पानी की प्यास, बस सुबह सरगी में खा लें ये फल

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Oct 02, 2024 5:02 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।