Get App

Adi Shiv Statue: जेवर एयरपोर्ट के पास लगेगी 242 फीट आदि शिव की मूर्ति, मिली सैद्धांतिक मंजूरी

Adi Shiv Statue: ग्रेटर नोएडा में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) पर शासन से लेकर सभी लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। अब इस एयरपोर्ट के पास भगवान शिव की करीब 242 फीट मूर्ति लगाई जाएगी। इसके लिए एविएशन मिनिस्ट्री की ओर से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। यह मूर्ति ईशा फाउंडेशन की ओर से लगाई जाएगी

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Feb 05, 2024 पर 11:22 AM
Adi Shiv Statue: जेवर एयरपोर्ट के पास लगेगी 242 फीट आदि शिव की मूर्ति, मिली सैद्धांतिक मंजूरी
Adi Shiv Statue: ईशा फाउंडेशन योग, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कामकाज में एक्टिव है।

Adi Shiv Statue: जेवर में निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास भगवान शिव की मूर्ति लगाने का रास्ता साफ हो गया है। जेवर एयरपोर्ट के पास आदिशक्ति शिव की 242 फीट की मूर्ति लगाई जाएगी। इसके लिए एविएशन मिनिस्ट्री से सैंद्धांतिक रूप से मंजूरी मिल चुकी है। इसके साथ ही यहां पर आश्रम भी बनाया जाएगा। इसमें नेचुरोपैथी जैसी तमाम सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। बता दें कि तमिलनाडु के कोयम्बटूर स्थित ईशा योग परिसर में भगवान शिव की सबसे ऊंची 112 फुट की प्रतिमा स्थापित है। इसी तरह की यहां भी प्रतिमा लगाई जाएगी।

जेवर एयरपोर्ट के पास ईशा फाउंडेशन की ओर से 242 फीट की प्रतिमा लगाई जाएगी। ईशा फाउंडेशन योग, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कामकाज में एक्टिव हैं। इसके मुखिया सद्गुरु जग्गी वासुदेव है। इनका युवाओं पर अच्छा क्रेज हैं। प्रतिमा लगाने के लिए फाउंडेशन ने सरकार से संपर्क किया था। जिसमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पहले ही सहमति जता दी थी। अब एविएशन मिनिस्ट्री से भी हरी झंडी मिल गई है।

प्रतिमा के लिए 200 एकड़ मिली जमीन

242 फीट की बड़ी प्रतिमा लगाने के लिए यमुना अथॉरिटी ने ईशा फाउंडेशन को 200 एकड़ जमीन मुहैया करा दी है। यह नोएडा एयरपोर्ट, यमुना- एक्सप्रेसवे के नजदीक है। इसके साथ ही यह सेक्टर यमुना नदी के भी नजदीक है। यहां प्रतिमा लगाने के अलावा आश्रण, योग और ध्यान केंद्र भी बनाए जाएंगे। उत्तर भारत का यह आकर्षण का केंद्र बनकर उभरेगा। वहीं यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि संस्था की ओर से जमीन के लिए अप्लाई करने पर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जेवर एयरपोर्ट के पास 260 फीट ऊंची प्रतिमा बनने के बाद यह दुनिया की सबसे ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा होगी। मिलनाडु के कोयंबटूर में ईशा फाउंडेशन ने ईशा योग परिसर बनाया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें