Get App

Agnipath Recruitment Scheme: भारतीय नौसेना का बड़ा ऐलान, अग्निवीरों के पहले बैच में 20% महिलाओं की होगी भर्ती

भारतीय नौसेना पहले वर्ष में 3,000 अग्निवीरों की भर्ती करने जा रही है। इसके अलावा वायु सेना 3,500 की भर्ती करेगी, जबकि सेना 40,000 की भर्ती करेगी। अधिकारी ने उम्मीद जताई कि कार्मिकों की संख्या में इजाफा हो सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 05, 2022 पर 4:22 PM
Agnipath Recruitment Scheme: भारतीय नौसेना का बड़ा ऐलान, अग्निवीरों के पहले बैच में 20% महिलाओं की होगी भर्ती
नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि 'अग्निपथ' योजना के अंतर्गत पहले बैच में 20% उम्मीदवार महिलाएं होंगी

Agnipath Recruitment Scheme: केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के तहत भारतीय नौसेना में भर्ती होने अग्निवीरों में 20 प्रतिशत महिलाएं होंगी। भारतीय नौसेना ने मंगलवार को कहा कि ये भर्तियां उनकी योग्यता और मानदंडों को पूरा करने के बाद होंगी। नौसेना के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि 'अग्निपथ' योजना के अंतर्गत पहले बैच में 20% उम्मीदवार महिलाएं होंगी।

अधिकारी ने कहा कि उन्हें नौसेना की विभिन्न ब्रांच में भेजा जाएगा। भारतीय नौसेना ने 1 जुलाई को अग्निपथ योजना के तहत उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया था। सरकारी अधिकारियों ने एएनआई को बताया कि रविवार तक लगभग 10,000 महिला उम्मीदवारों ने पहले ही इस योजना के तहत अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है।

ये भी पढ़ें- Mumbai Rains: मुंबई में भारी बारिश से बिगड़े हालात! कई इलाकों में सड़कें जलमग्न, सब-वे में भी भरा पानी

अधिकारी ने कहा कि अग्निपथ योजना भारतीय नौसेना के लिए जेंडर न्यूट्रल है। इसमें शामिल होने वाली महिला नाविकों के ट्रेनिंग के संबंध में आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। भारतीय नौसेना 15 जुलाई से 30 जुलाई तक ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए तैयार है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें