Get App

Agnipath Protests: गृह मंत्रालय के बाद रक्षा मंत्रालय में भी 'अग्निवीरों' को मिलेगा 10% आरक्षण, विरोध-प्रदर्शन के बीच राजनाथ सिंह ने किया ऐलान

देशभर में जारी भारी विरोध-प्रदर्शन के बीच गृह मंत्रालय के बाद अब रक्षा मंत्रालय ने भी अग्निवीरों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह ने अपने मंत्रालय के तहत होने वाली भर्तियों में अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण देने का ऐलान किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 18, 2022 पर 8:42 PM
Agnipath Protests: गृह मंत्रालय के बाद रक्षा मंत्रालय में भी 'अग्निवीरों' को मिलेगा 10% आरक्षण, विरोध-प्रदर्शन के बीच राजनाथ सिंह ने किया ऐलान
इससे पहले गृह मंत्रालय ने CAPF और असम राइफल्स में 10% आरक्षण देने की घोषणा की थी

देशभर में जारी भारी विरोध-प्रदर्शन के बीच गृह मंत्रालय के बाद अब रक्षा मंत्रालय ने भी अग्निवीरों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने मंत्रालय के तहत होने वाली भर्तियों में अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण देने का ऐलान किया है। रक्षा मंत्री ने आवश्यक योग्यता मानदंडों को पूरा करने वाले अग्निवीरों के लिए रक्षा मंत्रालय की नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण के प्रस्ताव को शनिवार को मंजूरी दे दी।

रक्षा सेवाओं के लिए मंगलवार को घोषित 'अग्निपथ' भर्ती योजना के खिलाफ बढ़ते विरोध के बीच इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। सिंह के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय तटरक्षक बल और रक्षा विभाग में असैन्य पदों तथा रक्षा क्षेत्र के सभी 16 सार्वजनिक उपक्रमों में 10 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाएगा। इसने कहा कि यह आरक्षण पूर्व सैनिकों के लिए मौजूदा कोटे के अतिरिक्त होगा।

ये भी पढ़ें- Single Use Plastic Ban: 1 जुलाई से प्लास्टिक के इन आइटम का नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल, पकड़े जाने पर लगेगा भारी जुर्माना

रक्षा मंत्री के कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘इन प्रावधानों को लागू करने के लिए प्रासंगिक भर्ती नियमों में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘रक्षा क्षेत्र में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को अपने संबंधित भर्ती नियमों में इसी तरह के संशोधन करने की सलाह दी जाएगी। आवश्यक आयु छूट का प्रावधान भी किया जाएगा।’’ अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना की घोषणा के बाद की समग्र स्थिति पर सेना, नौसेना और वायु सेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ रक्षा मंत्री की बैठक के तुरंत बाद इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें