अहमदाबाद में एक कस्टमर ने तीन प्लेट थेपला Zomato से ऑर्डर किया था। एक प्लेट थेपला 60 रुपए का था और हर प्लेट पर फूड कंटेनर के लिए 60 रुपए अलग से चार्ज किए। महिला ने ज्यादा चार्ज की गई इस फीस को लेकर ट्विटर पर पोस्ट लिखा और फूड टेक कंपनी से इसके बारे में एक्सप्लेनेशन भी मांगी। खुशबू ठक्कर ने लिखा कि मैंने 60 रुपए का खाना ऑर्डर किया और मेरे फूड कंटेनर की कीमत मेरे खाने जितनी ही थी। इसके साथ ही खुशबू ने जोमैटो को भी टैग कर दिया।
महिला ने साथ में बिल भी अटैच किया। बिल में साफतौर पर दिखाई दे रहा है कि उन्हें फूड कंटेनर के लिए फूड जितनी कीमत चुकानी पड़ी है। जोमैटो ने महिला को जवाब में लिखा कि हाय! खुशबू जहां खाने के हिसाब से टैक्स हर जगह 5 से 18 प्रतिशत तक ही लिए जाता है। वहीं पैकेजिंग का चार्ज रेस्टोरेंट पार्टनर्स द्वारा अपनी सुविधानुसार लिया जाता है। रेस्टोरेंट अपनी मर्जी से इन्हें इंप्लिमेंट करते हैं और इससे कमाते भी हैं।
लोगों के भी रिएक्शन आए सामने
इसके बाद खुशबू ने कमेंट किया कि मुझे लगा कि एक कंटेनर के लिए 60 रुपए चार्ज करना बहुत ज्यादा है। क्या ये रेस्टोरेंट की जिम्मेदारी नहीं है कि वो बिना किसी एकस्ट्रा कीमत के कस्टमर्स को कंटेनर दिलवाएं। ट्विटर पर भी काफी लोग सहमत हैं कि 60 रुपए किसी भी थेपला को पैक करने के लिए बहुत ज्यादा हैं। होलसेल में भी कंटेनर की कीमत महज 4 रुपए होती है इस हिसाब से ये बहुत ज्यादा है। एक यूजर ने लिखा कि क्या उन्होंने ऑर्डर कंफर्म करने से पहले रिव्यू नहीं किया था। अगर इतनी ही परेशानी है तो पहले ऑर्डर नहीं करना चाहिए था।