Antilia में जश्न का माहौल, अंबानी परिवार की गणेश चतुर्थी में शामिल हुए दिग्गज सितारे

अंबानी परिवार ने काफी धूमधाम के साथ गणेश चतुर्थी मनाई। पूरा परिवार एकसाथ पूजा करते हुए दिखाई दिया। इसी के साथ आयोजित की गई पार्टी में बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां दिखाई दीं। खेल जगत के कई फेमस चेहरे और राजनीति के धुरंधर भी इसमें नजर आए। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की पूजा से उत्सव की शुरुआत हुई। देखिए जश्न की खास झलकियां-

अपडेटेड Sep 20, 2023 पर 3:10 PM
नीता और मुकेश अंबानी गणेश चतुर्थी की पूजा कर रहे हैं।

नीता और मुकेश अंबानी ने अपने मुंबई स्थित अपने निवास एंटीलिया में गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट की।  इस खास मौके पर काफी बड़ा सेलिब्रेशन रखा गया। जश्न में शामिल होने के लिए काफी दिग्गज लोग भी एंटीलिया में जा पहुंचे। उत्सव की शुरुआत मुकेश अंबानी और परिवार के सभी सदस्यों के आरती करने से हुई। जिसके बाद एक खास पार्टी भी आयोजित की गई जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की। सामने आई तस्वीरों में नीता और मुकेश अंबानी गणेश चतुर्थी की पूजा कर रहे हैं। वहीं उनका पूरा परिवार उनके आस-पास दिखाई दे रहा है।


बहुओं के संग दिखाई दीं नीता अंबानी

आरती के बाद रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने अपनी बहू श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट के साथ भी एक तस्वीर खिंचवाई। इस पार्टी में राजनीति, खेल और बॉलीवुड की दुनिया के काफी बड़े चेहरे शामिल हुए। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी इस पार्टी में नजर आए। साथ में उनकी पत्नी और दो बच्चे सारा और अर्जुन तेंदुलकर भी दिखाई दिए।

प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी रेस्टोरेंट से तोड़ी पार्टनरशिप, बिजनेस पार्टनर से अनबन की फैली अफवाह

कई बॉलीवुड हस्तियां आईं नजर

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन एक नीले रंग के सिंपल सलवार सूट में बेटी आराध्या के साथ दिखाई दीं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी इस इवेंट में शामिल हुए। सलमान खान ने अपनी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री के साथ पार्टी में एंट्री की। जवान के सफल डायरेक्टर एटली भी अंबानी की पार्टी में पहुंचे। आलिया भट्ट पार्टी में दोस्त और डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ पहुंची। रणबीर कपूर इस इवेंट में नजर नहीं आए। श्रद्धा कपूर, अनिल कपूर, बोनी कपूर, अनन्या पांडे, रवीना टंडन, रेखा, रितेश देशमुख और जेनेलिया के अलावा कई खास चेहरे इवेंट में दिखाई दिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।