Amebiasis Infection: भीषण गर्मी के बाद अब देश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। तपती गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि बारिश के मौसम में कई तरह की बीमारियां फैलने लगती है। इन बीमारियों में एक अमीबियासिस (Amebiasis) भी है। अगर आपको भी बारिश के मौसम में चक्कर आना, बुखार या कमजोरी महसूस हो रही है, तो ये अमीबियासिस के लक्षण हो सकते हैं। बारिश के मौसम में छोटे से लेकर बड़ों तक इस संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। लिहाजा बारिश के मौसम में बीमारियों से बचाव करना बेहद जरूरी है।
