Digital Payment में भारत सबसे आगे, आनंद महिंद्रा की इस तारीफ से सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस

महिंद्रा ग्रुप के मालिक आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने देश के डिजिटिल पेमेंट्स इकोसिस्टम की जमकर तारीफ की है और इसमें भारत की सफलता को शानदार बताया है

अपडेटेड Oct 21, 2022 पर 3:40 PM
महिंद्रा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि एक तस्वीर हजारों शब्दों से अधिक प्रभावशाली है। यूनिक डिजिटल पेमेंट्स इकोसिस्टम बनाने में भारत की सफलता शानदार है।

महिंद्रा ग्रुप के मालिक आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने देश के डिजिटिल पेमेंट्स इकोसिस्टम की जमकर तारीफ की है और इसमें भारत की सफलता को शानदार बताया है। महिंद्रा ने बुधवार (19 अक्टूबर) को एक ट्वीट किया जिसमें हर देश में किए जाने वाले पेमेंट्स के तरीके के बारे में चित्रण किया गया है। इस ग्राफिकल प्रेजेंटेशन के मुताबिक भारत में डिजिटल पेमेंट्स के लिए लोगों के सामने सबसे अधिक विकल्प मौजूद हैं।

इस मामले में भारत ने चीन, ब्रिटेन, स्वीडन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, इटली और फ्रांस जैसे देशों को पछाड़ दिया है। । भारत में यूपीआई (UPI), गूगल पे (Google Pay), वीजा (Visa), रूपे (RuPay), फोन पे (Phone Pe) और पेटीएम (Paytm) का विकल्प डिजिटल पेमेंट्स के लिए उपलब्ध है। इसकी आनंद महिंद्रा ने जमकर तारीफ की है।

'लीडर नए रास्ते बनाते और बाकी देश उसे फॉलो करते'


महिंद्रा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि एक तस्वीर हजारों शब्दों से अधिक प्रभावशाली है। यूनिक डिजिटल पेमेंट्स इकोसिस्टम बनाने में भारत की सफलता शानदार है। महिंद्रा समूह के प्रमुख आनंद महिंद्रा ने आगे लिखा कि लीडर्स हमेशा नए और अलग रास्ते खोजते हैं और बाकी दुनिया उस पर चलती है।

महिंद्रा के ट्वीट पर शुरू हुई बहस

एक ट्विटर यूजर @arun_rajndran ने टिप्पणी की है कि तथ्यात्मक रूप से यह चार्ट गलत है क्योंकि ब्रिटेन में गूगल पे, सैमसंग पे और एप्पल पे है। यह क्वालिटी और रिलायबिलिटी पर निर्भर करता है. यूजर ने आगे कहा कि एक भरोसेमेंद कार बनाने वाली कंपनी के मालिक के रूप में महिंद्रा को ये चीजें पता होनी चाहिए।

महिंद्रा के ट्वीट पर एक यूजर @Unapolo84225325 ने ट्वीट किया कि गूगल लगभग सभी देशों में है लेकिन गूगल पे उन सभी जगहों पर मौजूद ही हो, यह जरूरी नहीं। इस पर एक यूजर (@weGreyB) ने टिप्पणी की है कि भारत में यूपीआई की वजह से ही गूगल पे प्रसिद्ध है। अभी तक यूपीआई सिर्फ भारत में है यानी कि अगर यूपीआई अन्य देशों में भी होता है तो गूगल पे भी आगे बढ़ेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।