अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट प्री-वेडिंग सेलिब्रेशंस: 3 दिन के लिए लगभग 2500 डिश, कोई पकवान नहीं होगा रिपीट

Anant Ambani Radhika Merchant pre-wedding festivities: मिडनाइट मील आधी रात से शुरू होकर सुबह 4 बजे तक चलेगा। अनंत-राधिका प्री वेडिंग सेलिब्रेशंस में शामिल हो रहे मेहमानों को दुनिया भर के सभी स्वादिष्ट व्यंजनों के बीच इंदौर का जायका भी चखने को मिलेगा। थाई, जापानी, मैक्सिकन, पारसी और पैन एशियन सहित ग्लोबल मेन्यू के साथ लगभग 2500 व्यंजन तीन दिवसीय मेन्यू का हिस्सा होंगे

अपडेटेड Feb 28, 2024 पर 9:56 AM
नीता और मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी इस साल जुलाई में होगी।

Anant Ambani Radhika Merchant pre-wedding festivities: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशंस इस वक्त काफी चर्चा में है। ये सेलिब्रेशंस 1 से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में होंगे। समारोह पारंपरिक होने के साथ-साथ काफी भव्य भी होने वाला है। इन सेलिब्रेशंस को लेकर ताजा अपडेट यह सामने आ रहा है कि 3 दिन के सेलिब्रेशंस के दौरान ​एक दिन में 4 बार खाने का इंतजाम होगा और इस दौरान 2500 से ज्यादा पकवान परोसे जाएंगे। इतना ही नहीं एक भी डिश रिपीट नहीं होगी। नीता और मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी इस साल जुलाई में होगी।

मेहमानों को जो डिश परोसी जाएंगी, उनमें इंदौर के पकवान भी शामिल हैं। पिछले महीने इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि इंदौर स्वाद की राजधानी है। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि इंदौरी स्वादों की लोकप्रियता तब से कई गुना बढ़ गई है। अब अनंत-राधिका प्री वेडिंग सेलिब्रेशंस में शामिल हो रहे मेहमानों को दुनिया भर के सभी स्वादिष्ट व्यंजनों के बीच इंदौर का जायका भी चखने को मिलेगा।

थाई, जापानी, मैक्सिकन समेत कई ग्लोबल डिश


रिपोर्ट्स के मुताबिक, द जार्डिन होटल के हेड का कहना है कि थाई, जापानी, मैक्सिकन, पारसी और पैन एशियन सहित ग्लोबल मेन्यू के साथ लगभग 2500 व्यंजन तीन दिवसीय मेन्यू का हिस्सा होंगे। हर रोज 4 मील होंगे। मेहमानों के पास नाश्ते के लिए 75 डिश, दोपहर के खाने के लिए 225 से अधिक डिश, रात के खाने के लिए लगभग 275 डिश और मिडनाइट मील के लिए लगभग 85 से अधिक डिश में से चुनने का विकल्प रहेगा। मिडनाइट मील आधी रात से शुरू होकर सुबह 4 बजे तक चलेगा।

65 शेफ की टीम

बताया जा रहा है कि यह खाना खासतौर पर विदेशी मेहमानों के लिए तैयार किया गया है। परोसी जाने वाली हर चीज सख्त दिशानिर्देशों और प्रोटोकॉल के तहत तैयार की जाएगी और किसी भी डिश को तीन दिनों तक परोसे गए 12 अलग-अलग मील में दोहराया नहीं जाएगा। 20 महिला शेफ सहित 65 शेफ की एक टीम और इंग्रीडिएंट से भरे चार ट्रक इंदौर से जामनगर पहुंचेंगे।

Anant Ambani Vantara: अनंत अंबानी ने जामनगर को बताया अपना घर, अपने ड्रीम प्रोजेक्ट पर बोले- ये पशु संग्रहालय नहीं सेवालय है!

एक विशेष इंदौर सराफा फूड काउंटर भी वहां लगाया जाएगा, जो इंदौरी कचौरी, पोहा जलेबी, भुट्टे की कीस, खोपरा पैटीज, उपमा और ऐसी ही कई डिशेज परोसेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।