मनुष्य को बुद्धिजीवी ऐसे ही नहीं कहा गया। कई बार इंसान का दिमाग लाइट की स्पीड से भी तेज चलता है। ऐसा जब-जब होता है तब वो कोई नया कारनामा करना है और इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाता है।ऐसा ही कारनाम कर दिखाया है दो ऑस्ट्रेलियाई लड़कियों ने। 19 साल की दो लड़कियों ने देखा कि उनके बैग का वजन एयरलाइन के स्टैंडर्ड के हिसाब से नहीं है। ऐसे में उन्हें एयरलाइन को एक्स्ट्रा फीस देनी पड़ती है फिर क्या उन्होंने ऐसा दिमाग लगाया कि एयरलाइन वालों का दिमाग भी चकरा गया।
Adriana Ocampo और Emily Altamura मेलबर्न से अपनी ट्रिप पूरी करके एडिलेड वापिस जा रही थीं। ओकांपो जानती थी कि उनका बैग एयरलाइन के स्टैंडर्ड नियम 7 kg ज्यादा है। ओकांपो लगातार ये दुआ कर रही थी कि उसके बैग को एयरलाइन वाले वजन ना करें और वो आराम से अपने बैग के साथ चेक इन कर ले। ओकांपो और उसकी दोस्त का दिमाग तब ठनका जब चेक इन के दौरान डेस्क पर सभी के बैग्स का भार चेक किया जाने लगा।
फीस नहीं देने के लिए खोजी तरकीब
ओकांपो और उसकी दोस्त बैगेज फीस नहीं देना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने तुरंत बैग से कपड़े निकालकर पहनना शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में ओकांपो भालू जैसी लगने लगी। ओकांपो ने एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान बताया कि उस वक्त लगा कि हम ज्यादा से ज्यादा कपड़े पहनकर बैग के वजन को कम कर सकते हैं। ऐसे में हमने जैकेट-कोट जो भी हमें अट सका सब पहनना शुरू कर दिया। ओकांपो ये सारा दिमाग65 डॉलर ना देने के लिए लगा रही थी। लगभग 3,581 रुपए बचाने के चक्कर में दोनों ये काम कर रही थीं। वहां खड़ा हर यात्री उन पर हंस रहा था।
कुछ लोग उनकी हरकत से काफी परेशान भी हो गए। हालांकि JetStar ने दोनों से फिर भी बैगेज फीस वसूल ही ली। फाइन लगाने के बाद JetStar का बयान सामने आया। JetStar के मुताबिक ये नियम एक जैसे इसलिए रखे गए हैं ताकि सबको एक समान स्पेस मिले और एयरलाइन के तौर पर हम सेफ्टी रिक्वायरमेंट्स को पूरा कर पाएं।