Ayodhya: ADM सुरजीत सिंह की कमरे में मिली लाश, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Ayodhya ADM Died: ऐसा बताया जा रहा है कि अधिकारी पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। मूल रूप से फर्रुखाबाद जिले के रहने वाले अधिकारी के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और बहू हैं, जो कानपुर में रहते थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अयोध्या के लिए रवाना हो गए

अपडेटेड Oct 24, 2024 पर 2:58 PM
Story continues below Advertisement
Ayodhya: ADM सुरजीत सिंह की कमरे में मिली लाश

अयोध्या के ADM (कानून-व्यवस्था) सुरजीत सिंह, सुरसारि कॉलोनी सिविल लाइन के एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। अधिकारी दिसंबर में रिटायर होने वाले थे। मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। डिविजनल कमिश्नर, DM समेत जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि अधिकारी पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। मूल रूप से फर्रुखाबाद जिले के रहने वाले अधिकारी के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और बहू हैं, जो कानपुर में रहते थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अयोध्या के लिए रवाना हो गए।

जानकारी के मुताबिक, ADM सुरजीत सिंह के घर पर काम करने वाली नौकरानी हर रोज की तरह ही पहुंची और डोर बेल बजाई। लगातार बेल बजाने के बाद भी काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला था, उसे कुछ शंका हुई।

तभी नौकरानी ने पड़ोस में रह रहे दूसरे अधिकारी को इसकी जानकारी दी, जिन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय और पुलिस को खबर की। थोड़ी ही देर में कई अधिकारी भी SDM के घर पहुंच गए।


फिर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के मौजूदगी खोला, तो अंदर का नजारा देख कर सभी हैरान हो गए। ADM सुरजीत सिंह एक कमरे में गिरे हुए मिले। उससे कुछ ही दूरी पर खून भी पड़ा मिला।

शुरुआती तौर पर ये आशंका जताई जा रही है कि हार्ट अटैक के चलते ADM की जान गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।