पब्लिक प्लेसेस पर रील्स बनाना ट्रेंड बन गया है। लोग अटेंशन पाने के लिए भीड़भाड़ वाले इलाकों में प्रैंक से लेकर ऊट-पटांग हरकते करते हैं। दिल्ली मेट्रो जहां वायरल वीडियो का अड्डा बन गया है वहीं बिजी सड़कों पर लोगों की इन्हीं हरकतों की वजह से कई बार जाम भी लगा जाता है। लोग कई बार अपनी वीडियोज के चक्कर में लोगों की धार्मिक भावनाओं को भी आहत करते हैं। हाल ही में एक महिला का अयोध्या से डांसिंग वीडियो सामने आया है। महिला राम की पैड़ी घाट पर सरयू नदी के किनारे नाच रही है। अयोध्या पुलिस का भी इस वीडियो की ओर ध्यान गया।
इस वीडियो को एक्स पर विक्रम सिंह परमार नाम के यूजर ने शेयर किया है। क्लिप में महिला अपने बालों को पानी से हवा में उछालती दिखाई दे रही हैं। साथ ही महिला बॉलीवुड के फेमस गाने 'जीवन में जाने जाना' पर डांस करती नजर आ रही हैं। महिला ने गुलाबी रंग का सूट पहना है और सरयू नदी के किनारे जमकर ठुमके लगा रही हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही लोग भड़क उठे हैं। लोग महिला को अरेस्ट करने की दुहाई मांग रहे हैं। लोग प्रशासन से महिला द्वारा पूजा के स्थान पर रील बनाने के लिए एक्शन की मांग कर रहे हैं।
वीडियो पर अयोध्या पुलिस की भी नजर पड़ी। डिपार्टमेंट ने ट्वीट करके एक्शन लेने का आश्वासन दिया। इंस्पेक्टर इन चार्ज को अयोध्या में इस मामले में जांच करके तुरंत एक्शन लेने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा ही एक केस केदारनाथ से सामने आया था। जहां एक महिला गर्भगृह में घुसकर नोटों की बारिश करते हुए दिखाई दी थी। इस केस के बाद से केदारनाथ के परिसर में किसी भी तरह की रील शूट करने पर जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है।