Get App

बांके बिहारी मंदिर ने जारी की एडवाइजरी, हरियाली तीज में खाली पेट न आएं, भीड़ में दर्शन से बचें

Hariyali Teej: मथुरा के बांके बिहारी मंदिर प्रशासन ने हरियाली तीज के मौके पर एडवाइजरी जारी की है। इसमें भक्तों से कहा गया है कि वो मंदिर प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें। इस एडवाइजरी में भक्तों को खाली पेट नहीं आने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही भीड़ का हिस्सा न बनें। साथ ही बुजुर्ग, बच्चे गर्भवती महिलाओं आने से मना किया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2024 पर 3:43 PM
बांके बिहारी मंदिर ने जारी की एडवाइजरी, हरियाली तीज में खाली पेट न आएं, भीड़ में दर्शन से बचें
Hariyali Teej: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में हरियाली तीज के अवसर पर भीड़ का दबाव ज्यादा रहता है।

हरियाली तीज के मौके पर अगर आप मथुरा के वृंदावन के बांकी बिहारी में जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो इससे पहले इस गाइडलाइन को जरूर पढ़ लें। दरअसल, बांके बिहारी मंदिर प्रशासन ने हरियाली तीज के अवसर पर आने वालों भक्तों के लिए एडवाइजरी जारी की है। ताकि दर्शन को आने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। मंदिर के प्रबंधक प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह भीड़ में न आएं। इसके अलावा हरियाली तीज पर बुजुर्ग, बीमार और बच्चों को न लाएं। साथ ही कहा है कि खाली पेट न आएं।

इस साल 7 अगस्त 2024 को हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाएगा। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीश कुमार शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं को बताया है कि हरियाली तीज मेले पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भीड़ का अत्यधिक दबाव रहेगा। लिहाजा इस दिन भीड़ को देखकर ही आपने आने की तैयारी करें।

4 अगस्त से 7 अगस्त तक बांके बिहारी में रहेगी भीड़

बता दें कि बांके बिहारी मंदिर में 108 दिन तक चलने वाले फूल बंगला उत्सव का समापन हरियाली अमावस्या को होता है। इसके 3 दिन बाद भगवान बांके बिहारी वर्ष में एक बार हरियाली तीज के अवसर पर स्वर्ण रजत निर्मित हिंडोला में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देते हैं। इसीलिए हरियाली अमावस्या से लेकर हरियाली तीज तक बांके बिहारी मंदिर में भीड़ ज्यादा रहती है। मंदिर ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि 4 अगस्त को हरियाली अमावस्या से 7 अगस्त को हरियाली तीज तक मंदिर परिसर और गलियों में भीड़ ज्यादा रहती है। ऐसे में भीड़ का दबाव बढ़ने पर श्रद्धालु जहां ज्यादा जगह हो वहां रुक जाएं। इसके साथ ही भीड़ में अगर संभव हो तो मंदिर दर्शन करने के लिए आने से बचें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें