Bengaluru Floods: बेंगलुरू (Bengaluru) में लगातार बारिश (Rains) और उसके बाद आई बाढ़ (Floods) ने भारत की अपनी सिलिकॉन वैली (Silicon Valley) में रहने वालों के जीवन पर कहर बरपाया दिया है। इस प्राकृतिक आपदा ने केवल गरीब ही नहीं, बल्कि कई बड़े अरबपति और अमीरों को भी अपनी चपेट लिया है।
बेगलुरू की एप्सिलॉन सोसायटी, वो जगह है, जहां कई बड़े अरबपति और बिजनेस लीडर्स का घर भी है। Wipro के चेयरमैन रिशद प्रेमजी, Britania के CEO वरुण बेरी, Big-Basket के कोफाउंडर अभिनय चौधरी और Byju's के कोफाउंडर बायजू रवींद्रन समेत अरबपतियों का घर है। ये पूरी सोसायटी बाढ़ की चपेट में आ गई।
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार एप्सिलॉन में एक बेसिक विला की कीमत 10 करोड़ रुपए है। प्लॉट के आकार के आधार पर कीमत बढ़ सकती है और 1 एकड़ के प्लॉट की कीमत 80 करोड़ रुपये है।
सोशल मीडिया पर बाढ़ में फंसे इन अमीरों और अरबपतियों के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। साथ ही कई लग्जरी कारें भी पानी में तैरती दिखी हैं।
Unacademy के CEO गौरव मुंजाल ने मंगलवार को अपने परिवार और पालतू कुत्ते का एक वीडियो शेयर किया। इसमें उनकी रेजिडेंशियल सोसायटी में पानी भर जाने के बाद ट्रैक्टर पर उन्हें निकाला जा रहा था।
उन्होंने ट्वीट किया, "परिवार और मेरे पालतू एल्बस को हमारी सोसायटी से एक ट्रैक्टर पर निकाला गया है, जो अब डूब गया है। हालात खराब हैं। कृपया ध्यान रखें।" उन्होंने लोगों से भी पूछा कि क्या किसी को मदद की जरूरत है। मुंजाल ने लिखा, "मैं मदद करने की पूरी कोशिश करूंगा।"