Get App

Bengaluru Epsilon Floods: बाढ़ की चपेट में आई रिशद प्रेमजी, बायजू रवींद्रन की सोसायटी, नाव में अरबपतियों का हुआ रेस्क्यू

Epsilon सोसायटी में Wipro के चेयरमैन रिशद प्रेमजी, Britania के CEO वरुण बेरी, Big-Basket के कोफाउंडर अभिनय चौधरी और Byju's के कोफाउंडर बायजू रवींद्रन समेत अरबपतियों का घर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 07, 2022 पर 8:51 PM
Bengaluru Epsilon Floods: बाढ़ की चपेट में आई रिशद प्रेमजी, बायजू रवींद्रन की सोसायटी, नाव में अरबपतियों का हुआ रेस्क्यू
बेंगलुरू में बाढ़ के बाद नाव में अरबपतियों का हुआ रेस्क्यू

Bengaluru Floods: बेंगलुरू (Bengaluru) में लगातार बारिश (Rains) और उसके बाद आई बाढ़ (Floods) ने भारत की अपनी सिलिकॉन वैली (Silicon Valley) में रहने वालों के जीवन पर कहर बरपाया दिया है। इस प्राकृतिक आपदा ने केवल गरीब ही नहीं, बल्कि कई बड़े अरबपति और अमीरों को भी अपनी चपेट लिया है।

बेगलुरू की एप्सिलॉन सोसायटी, वो जगह है, जहां कई बड़े अरबपति और बिजनेस लीडर्स का घर भी है। Wipro के चेयरमैन रिशद प्रेमजी, Britania के CEO वरुण बेरी, Big-Basket के कोफाउंडर अभिनय चौधरी और Byju's के कोफाउंडर बायजू रवींद्रन समेत अरबपतियों का घर है। ये पूरी सोसायटी बाढ़ की चपेट में आ गई।

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार एप्सिलॉन में एक बेसिक विला की कीमत 10 करोड़ रुपए है। प्लॉट के आकार के आधार पर कीमत बढ़ सकती है और 1 एकड़ के प्लॉट की कीमत 80 करोड़ रुपये है।

सोशल मीडिया पर बाढ़ में फंसे इन अमीरों और अरबपतियों के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। साथ ही कई लग्जरी कारें भी पानी में तैरती दिखी हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें