हम ऐसी दुनिया में रह रहे हैं जहां हमारे लिए मोबाइल फोन से दूर रहना मुश्किकल होता जा रहा है। अब सिर्फ कुछ ही लोग ऐसे होंगे जो डिजिटल सायरन कॉल का विरोध करती हैं। आज के समय में हमारा दिन शुरू ही स्मार्टफोन के साथ होता है। परिवार को लोगों को देखने से पहले अपना मोबाइल देखते हैं। मोबाइल लोगों का समय, समार्टनेस और समझदारी लेता जा रहा है। उन्हें इसका अंदाजा ही नहीं रहता है फोन में रील देखने में वह कितने घंटे बीता देते हैं। इसी प्वाइंट को समझाने के लिए बेंगलुरु में एक साइनबोर्ड लगाया गया है। ये साइनबोर्ड उन लोगों के लिए मैसेज है जो अपनी आंखे और नाक फोम में छिपाकर घूमते रहते हैं।
साइनबोर्ड पर लिखा गया है कि, 'स्मार्टफोन जॉम्बी से सावधान रहें।' एक एक्स यूजर ने इसे शेयर किया है। उन्होंने ये शेयर करते हुए लिखा कि "बंगलुरु में इस साइनबोर्ड ने अकेले ही हमारी पूरी पीढ़ी पर हमला किया है।" ये तस्वीर वायरल हो गई है। लोग इस पर कमेंट करने लगे हैं। ये कई लोगों को आज के समय की सच्चाई भी लग रही है।
“आजकल ऐसा लगता है कि सबसे व्यस्त जगहों पर भी रोड पार करते समय फोन पर बात करना पैदल चलने वालों के लिए एक अनिवार्य चीज जैसे ट्रेंड बन गया है… ..।” एक यूजर ने लिखा की लोगों में बुनियादी समझ की कमी है। एक अन्य ने कहा, "हां, मैंने भी कई लोगों को ट्रैफिक में मोबाइल का उपयोग करते हुए देखा है, वे मोबाइल का उपयोग किए बिना 30 से 60 सेकेंड का भी इंजजार नहीं कर सकते। एक ने लिखा कि फोन देखने वाले कभी भी बोर्ड की परवाह नहीं करेंगे।
हाल ही में एक और वायरल वीडियो सामने आया, जो हमारे समय की कड़वी सच्चाई को उजागर करता है जहां सेल फोन पर मौजूद हर चीज वास्तविक दुनिया पर ग्रहण लगा देती है। पेरिस के चैंप्स एलिसीज में नए साल के जश्न के दौरान मंत्रमुग्ध कर देने वाली आतिशबाजी केवल फोन का ध्यान खींचने में कामयाब रही। वहां लोग अपनी आंखों से पल को एंजॉय करने की जगह सिर्फ फोन में कैद कर रहे थे। हमारे लिए उन पलों में रहने की जगह उन्हें मोबाइल में कैद करने की होड़ सी लगी हुई है।