Credit Cards

Online Scam: 49 रुपए में 4 दर्जन अंडे खरीदने चली महिला, ऑनलाइन गंवाए 48,000 रुपए

Online Scam: इन दिनों ऑनलाइन फ्रॉड्स की तदाद बढ़ती जा रही है। ऑनलाइन सामान खरीदने और ऑनलाइन पेमेंट्स के जरिए लोगों को शिकार बनाना आसान हो गया है। हाल ही में एक महिला ने सस्ते अंडों के चक्कर में बैंक खाता ही अंडे करवा दिया। महिला ने 49 रुपए का भुगतान किया था लेकिन खाते से 48,000 रुपए गायब हो गए।

अपडेटेड Feb 26, 2024 पर 11:16 AM
Story continues below Advertisement
बेंगलुरु की एक महिला ने अंडों के चक्कर में अपना खाता करवा दिया खाली

Online Scam: अंडे खरीदने के चक्कर में एक महिला के खाते से 48,000 रुपए गायब हो गए। आपको भी ऑनलाइन (Online Fraud) कई बार लोक लुभावने ऑफर मिलते होंगे। डिस्काउंट (Online Discount) के नाम पर 1 रुपए और 99 रुपए की सस्ती चीजों के शानदार ऑफर (Online Offer) दिए जाते होंगे। बेंगलुरु (Bengaluru Frauds) की रहने वाली एक महिला ने 49 रुपए में 4 दर्जन अंडे खरीदने के चक्कर में अपने ही पांव पर कुल्हाड़ी मार दी।

बेंगलुरु की महिला को अंडे खरीदना पड़ा महंगा

38 साल की महिला बेंगलुरु के वसंतनगर की रहने वाली हैं। उन्हें ईमेल पर 17 फरवरी को एक ऐड दिखा। ऐड में उन्हें एख पॉपुलर फर्म ने कम कीमत पर अंडे देने का वादा किया था। ऐड को स्क्रॉल कर महिला ने ऑफर्स के बारे में डिटेल से देखा और अपनी सुविधानुसार सबसे बेहतर ऑफर चुना। ऐड के मुताबिक उन्हें 49 रुपए में 4 दर्जन अंडे मिल रहे थे। महिला ने बताया कि ऐड पर एक शॉपिंग लिंक भी दे रखा था। जब लिंक पर क्लिक किया तो दूसरा पेज खुल गया। फिर वहां पर मूर्गी पालन और अंडों की डिलीवरी के बार में बताया गया। महिला के मुताबिक उसने 49 रुपए वाले अंडे चुने और अपनी कांटेक्ट इंफॉर्मेशन वाले पेज पर चली गई।

कार्ड की डिटेल्स को भरते ही खाता हुआ खाली

महिला ने अपने कार्ड डिटेल्स भरकर ऑर्डर पर क्लिक कर दिया। महिला ने पाया कि वहां पर सिर्फ क्रेडिट कार्ड् से पेमेंट का ऑप्शन था। जैसे ही महिला ने डिटेल भरी तो पाया कि अंडों की कीमत से दस गुना ज्यादा अमाउंट उनके खाते से खाली कर दिया गया है। महिला ने बताया कि "मैंने ऑर्डर देने के लिए क्लिक किया। उनके पास केवल क्रेडिट कार्ड से ही पेमेंट का ऑप्शन था। मैंने सीवीवी नंबर के साथ अपने क्रेडिट कार्ड की डेिटेल भरी। भुगतान कर दिया। महिला को पेमेंट रिलेटेड बैंक के क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट अधिकारियों से फोन आया। इसके बाद महिला ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई। महिला ने उन्हें धोखाधड़ी के बारे में बताया और खाता ब्लॉक कर दिया। आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और घटना की आगे की जांच जारी है।

Online Fraud: सरकार ने जारी किया अलर्ट, बिना OTP दिए बैंक अकाउंट हो रहे हैं खाली, ऐसे रहें सुरक्षित


Online Fraud के हो गए हैं शिकार तो इन नंबरों पर करें फोन, पाई-पाई मिलेगा वापस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।