ट्रैवलिंग करना, दूसरी जगहों पर जाकर वहां की टेस्टी डिशेज और ट्रेडिशनल पकवान चखना अगर आपको पसंद है, तो इन देशों को अपनी लिस्ट में जरूर ऐड कर लें। TasteAtlas ने सालाना फूड गाइड रिलीज किया है जिसमें पूरी दुनिया की टॉप डिशेज को शामिल किया गया है। इसमें पहले नंबर पर भारत या चीन नहीं बल्कि इटली का खाना है। भारत का नंबर इस लिस्ट में ग्यारहवां है। अगर आप सिर्फ खाने के लिए जाती हैं तो इस लिस्ट के मुताबिक सबसे कमाल का खाना इटली का है। दूसरे नंबर पर जापान और तीसरे पर ग्रीस को इस लिस्ट में जगह मिली है।
इन देशों में जाकर आप उन खानों का लुत्फ उठा सकते हैं जो बने हैं सिर्फ खाने के लिए जीने वालों के लिए
इस लिस्ट में चौथे पायदान पर पुर्तगाल, पांचवें पर चीन, छठे पर इंडोनेशिया, सातवें पर मेक्सिको का खाना आता है। मेक्सिको के बाद अगला नंबर फ्रांस का है फिर नौंवें पर स्पेन, दसवें पर पेरू और ग्यारहवें पर भारत का स्थान है। ब्राजील, पोलैंड, अर्जेंटीना और तुर्की तेरहवें, चौदहवें और पंद्रहवें नंबर पर हैं।
अगर आप जापान गए और ये नहीं खाया तो फिर आप जापान नहीं गए
देश और वहां के सबसे खास पकवान
TasteAtlas ने ना सिर्फ खाने के मामले में टॉप करने वाले देशों के बारे में बताया बल्कि पूरे दुनिया की टॉप 15 सबसे क्लासिक डिशेज की लिस्ट भी शेयर की हैं। इन डिशेज को खास चखने के लिए आप उस देश की यात्रा करना जरूर पसंद करेंगे। पहले नंबर पर है ब्राजील का पिकाना, दूसरे नंबर पर मलेशिया का रोटी कनाइ है, तीसरे पर थाइलैंड का फात काफराव है, चौथे नंबर पर इटली का पिज्जा नेपोलेटाना, पांचवें नंबर पर चीन के मशहूर Guotie डंपलिंग्स हैं। इस लिस्ट में थाईलैंड की चार डिशेज को शामिल किया गया है। चीन से दो डिशेज और इटली की भी दो डिशेज टॉप 15 में शामिल हैं। वहीं भारत की गार्लिक बटर नान का नंबर सातवां है। पुर्तगाल, रूस, इंडोनेशिया और वियतनाम की भी कुछ ट्रेडिशनल पकवानों को भी लिस्ट में शामिल किया गया है।
भारत की नान का तो अब हर कोई है दीवाना
वर्ल्ड बेस्ट फूड सिटीज इंडिया
TasteAtlas ने वर्ल्ड बेस्ट फूड सिटीज की भी रैंकिंग रिलीज की। इस लिस्ट में भारत की पांच सिटीज का नाम शामिल है। भारत में खाने के मामले में मुंबई का नाम सबसे आगे आया है। मुंबई की भेल पुरी, पाव भाजी, वड़ा पाव, मोदक और पानीपुरी जरूर ट्राई करें। 39वें पायदान पर हैदराबाद है और इस शहर में जाकर आप हैदराबादी बिरयानी, पेसारा डोसा, चटनी, इडली और खीर जरूर चख सकते हैं। देश की राजधानी नई दिल्ली में जाकर आप दाल मखनी, बटर चिकन, निहारी, पकौड़ा, गाजर का हलवा जरूर चखें। इस लिस्ट में दिल्ली का नंबर 56वां है।
भारत के इन शहरों को मिली है टॉप 100 में जगह
चेन्नई के चिकन 65, इडली, चटनी, बोंडा, सांभर को भी इस लिस्ट में जगह मिली है। चेन्नई खाने के मामले में टॉप 65 पर है। इसके बाद 92वां नंबर है यूपी की राजधानी लखनऊ के गलावटी कबाब, कोरमा, निहारी, चाट और कुल्फी फालूदा का। इससे पहले मुंह में पानी भर जाए और चटपटा खाने की तलब उठे तो तुरंत झोला उठाकर यात्रा पर निकल जाइए। नहीं तो भयंकर सर्दी में घर पर ही कुछ कुरकुरा-भुरभुरा बनाकर नई साल का मजा ले सकते हैं।