Betel Leaves Benefits: पान सदियों से भारतीय संस्कृति का हिस्सा रहा है। इस छोटे हरे पत्ते का शादियों से लेकर त्योहारों तक कई उत्सव में जरूरत पड़ती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पान सिर्फ एक मजेदार और स्वादिष्ट पत्ता ही नहीं है, बल्कि इसमें सेहत का खजाना भी छिपा है। पान के पत्ते डायबिटीज कंट्रोल करने से लेकर कब्ज को खत्म करने में मदद करते हैं। पान में कई सारे पोषक तत्व होते हैं। इसमें प्रोटीन, मिनरल, फाइबर, विटामिन C, विटामिन A, पोटैशियम, और आयोडीन आदि होता है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना गया है।
