Diabetes: ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का रामबाण नुस्‍खा है लहसुन और आंवला, ऐसे करें सेवन

Diabetes: आमतौर पर लोग यही सोचते हैं कि डायबिटीज कभी न ठीक होने वाली बीमारी है। जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। ऐसे कई तरीके हैं जिनकी मदद से ब्‍लड शुगर लेवल को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए आप देसी नुस्खा अपना सकते हैं। आयुर्वेद में दालचीनी, आंवला, लहसुन, जामुन जैसी कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं, जो किसी रामबाण से कम नहीं हैं

अपडेटेड May 10, 2023 पर 6:17 PM
Story continues below Advertisement
डायबिटीज को सिर्फ हेल्दी डाइट और फिजिकल एक्टिविटी के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है।

Diabetes: डायबिटीज (Diabetes) एक गंभीर बीमारी है, जिसका कोई स्थायी इलाज नहीं है। इसका मतलब यह है कि अगर किसी को शुगर की बीमारी हो गई है। ऐसी स्थिति में शुगर उसका जीवन भर पीछा नहीं छोड़ती है। ऐसे में एक बार डायबिटीज होने पर आपको पूरी जिंदगी सतर्क रहने की जरूरत होती है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए खानपान और लाइफस्टाइल पर खास तौर से ध्यान देने की जरूरत होती है। ज्यादा लंबे समय तक भूखे नहीं रहना चाहिए। खाने में बिना स्टार्च वाले फूड शामिल करना चाहिए। इसके अलावा मीठा बिल्कुल भी नहीं खाना होता है।

अगर आपने जरा सी लापरवाही बरती तो शुगर लेवल बढ़ सकता है। डायबिटीज के मरीज को अपना वजन कंट्रोल करने की भी बहुत जरूरत होती है। डायबिटीज को सिर्फ हेल्दी डाइट और फिजिकल एक्टिविटी के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों को मोटापा और दिल के रोग जैसी बीमारियों का खतरा भी अधिक होता है।

इन चीजों का करें सेवन


आंवले का करें सेवन

आंवला गुणों की खान है। यह डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। आंवले में क्रोमियम नामक खनिज पदार्थ होता है जो कि कार्बोहाइड्रेट के पाचन में मदद करता है। इससे शरीर ब्‍लड शुगर को ठीक रखने के लिए इंसुलिन के प्रति ज्‍यादा एक्टिव रहता है। आंवले में पॉलीफेनोल होते हैं जो कि हाई ब्‍लड शुगर से होने वाले ऑक्‍सीडेटिव स्‍ट्रेस से शरीर की रक्षा करने में मदद करते हैं। ये फल शरीर को इंसुलिन के प्रति अधिक क्रियाशील बनाता है। जिससे इंसुलिन का अवशोषण बढ़ जाता है और ब्‍लड शुगर लेवल में गिरावट आती है। इस तरह डायबिटीज के मरीजों के लिए आंवला फायदेमंद होता है और ये प्राकृतिक रूप से मधुमेह को कंट्रोल करने के गुण रखता है।

Watermelon Benefits: चिलचिलाती गर्मी में खाएं तरबूज, BP-डायबिटीज भागेंगे दूर, हड्डियां हो जाएंगी लोह की तरह मजबूत

लहसुन

लहसुन में कैल्शियम, आयरन, कॉपर, पोटैशियम और फास्फोरस भारी मात्रा में पाया जाता है। इसके यही गुण इसे उत्तम औषधि बनाते हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर को अंदर से पोषण देने के लिए जरूरी होते हैं। आयरन ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है तो कैल्शियम हड्डियों को मजबूती देता है। वहीं सेहत को बनाए रखने में कॉपर और पोटैशियम अहम भूमिका निभाते हैं। कच्चा लहसुन ब्लड शुगर के लेलव को कम करने में मदद करता है। लहसुन के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद मिलती है। इसके लिए रात भर लहसुन की 2-3 कलियों को पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट इन्हें चबाकर खा लें।

जामुन के बीज

डायबिटीज के आयुर्वेदिक इलाज में जामुन के बीजों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए जामुन की गुठलियों को सुखाकर पीस लें। इसका चूर्ण बना लें। अब इसे सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लें। इससे डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।

दालचीनी

खड़े मसालों में दालचीनी सभी के घर में इस्तेमाल किया जाता है। दालचीनी से डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। इसके उपयोग से ब्लड शुगर लेवल कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए आप रोज आधा चम्मच दालचीनी पाउडर का सेवन करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।