हॉलीवुड सिंगर Beyonce ने हसबैंड Jay Z के साथ मिलकर खरीदा अरबों का बंगला, कैलिफॉर्निया का सबसे महंगा घर

Beyonce और Jay Z ने इस साल की अब तक की सबसे महंगी खरीदारी की है। हॉलीवुड के फेमस सिंगर्स ने कैलिफॉर्निया का सबसे महंगा और अमेरिका का दूसरा सबसे महंगा बंगला खरीदा है। Malibu में जिस एरिया में ये बंगला खरीदा गया है उसे Billionaires Row कहते हैं। बंगले की कीमत जान आप भी दंग रह जाएंगे।

अपडेटेड May 21, 2023 पर 6:23 PM
बियॉन्से और जे जी ने साल 2017 में 88 मिलियन डॉलर का एक बंगला खरीदा था

हॉलीवुड के पावर कपल के रूप में मशहूर Beyonce और Jay Z मे दुनिया कि सबसे शानदार डेस्टिनेशन Malibu में एक शानदार बंगला खरीदा है। उनका ये बंगला कैलिफॉर्निया की सबसे महगी प्रॉपर्टी है। इस बंगले की कीमत डॉलर 200 मिलियन लगभग 16 अरब रुपए है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Beyonce  और JayZ ने कैलिफॉर्निया सबसे महंगा और अमेरिका का दूसरा सबसे महंगा बंगला खरीदा है। प्रशांत महासागर के किनारे बसा ये बंगला लगभग 30,000 sq ft में फैला है। इस शानदार बंगले को एक जापानी आर्किटेक्ट ने डिजाइन किया है। शानदार लोकेशन के अलावा Tadao Ando की शानदार कला और क्रिएटिविटी ही इसे सबसे खास बनाती है।

घर बनाने में लगे 15 साल

इस मकान को बनने में लगभग 15 साल का समय लगा। इसके असली मालिक William Bell हैं। जिन्होंने इसे खासतौर पर रहने के लिहाज से तैयार करवाया था। ये बंगला जिस खास लोकेशन पर बना है उसे आज के दौर में Billionaires Row कहा जाता है। यहां की शानदार लोकेशन, नेचर के बीच में बसा ये शानदार कस्बा इसे और भी ज्यादा पसंदीदा डेस्टिनेशन बना देता है। यही वजह है कि Beyonce और Jay Z इस घर को खरीद पाने स खुद को रोक नहीं पाए।

पहले भी खरीदा है महंगा बंगला

इससे पहले भी पावर कपल Beyonce और Jay Z ने रिएल एस्टेट में तहलका मचाया था। 2017 में दोनों ने एक Bel-Air Mansion खरीदा था। उस बंगले की कीमत उस वक्त 88 मिलियन डॉलर थी। उस बंगले को खास तरह से रेनोवेट करके आज उसकी कीमत 100 मिलियन डॉलर के पार पहुंच गई है।

शादी से लेकर अब तक


हॉलीवुड में इस तरह की बड़ी खरीदारियां रिएल एस्टेट एजेंट Kurt Rappaport के जरिए ही होती हैं। वो बेचने वाले और खरीदार के बीच एक मिडिएटर का काम करते हैं। जबसे Beyonce और Jay Z के शानदार घर की खबर चारों ओर फैली है, सब इस महंगी खरीदारी के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। पावर कपल Beyonce और Jay Z की बात करें, तो दोनों पहली बार 2000 में मिले थे। दोनों ने 2008 में गुपचुप तरीके से शादी कर ली। शादी के 15 साल बाद भी दोनों लगातार कामयाबी की नई सीढ़ियां चढ़ रहे हैं।

दिया मिर्जा को ट्विटर ने सब्सक्रिप्शन के बाद भी नहीं दिया ब्लू टिक, 2010 से है अकाउंट वेरिफाइड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।