हॉलीवुड के पावर कपल के रूप में मशहूर Beyonce और Jay Z मे दुनिया कि सबसे शानदार डेस्टिनेशन Malibu में एक शानदार बंगला खरीदा है। उनका ये बंगला कैलिफॉर्निया की सबसे महगी प्रॉपर्टी है। इस बंगले की कीमत डॉलर 200 मिलियन लगभग 16 अरब रुपए है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Beyonce और JayZ ने कैलिफॉर्निया सबसे महंगा और अमेरिका का दूसरा सबसे महंगा बंगला खरीदा है। प्रशांत महासागर के किनारे बसा ये बंगला लगभग 30,000 sq ft में फैला है। इस शानदार बंगले को एक जापानी आर्किटेक्ट ने डिजाइन किया है। शानदार लोकेशन के अलावा Tadao Ando की शानदार कला और क्रिएटिविटी ही इसे सबसे खास बनाती है।
