Video: पहले सांप ने डंसा, फिर उसकी गर्मी उतार दी, दबोच के ले गया अस्पताल, डॉक्टरों के उड़े होश

Snake Video: बिहार के भागलपुर से जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक अनोखा मामला सामने आया। एक शख्स को रसल वाइपर सांप ने काट लिया। इसके बाद शख्स सांप को पकड़कर अस्पताल ले गया। इसके बाद डॉक्टर भी भाग खड़े हुए। फिलहाल सांप को वन विभाग को जानकारी भेज दी गई है और शख्स का इलाज जारी है

अपडेटेड Oct 18, 2024 पर 8:59 AM
Story continues below Advertisement
Snake Video: जिंदा सांप को पकड़कर शख्स अस्पताल पहुंच गया।

दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में रसेल वाइप की गिनती होती है। यह सांप पलक झपकते ही अपने शिकार का काम तमाम कर देता है। ऐसे जहरीले सांपों के नाम से ही कई लोगों की डर के मारे रूह कांप उठती है। कुछ ऐसी ही एक घटना बिहार के भागलुपर में सामने आई है। यहां एक रसेल वाइप सांप ने एक शख्स को दो बार डंस लिया। इसके बाद शख्स ने सांप की गर्मी उतार दी। उसे पकड़कर दबोच लिया। जिंदा सांप को हाथ में लेकर अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने जैसे ही देखा तो इलाज करने के बजाय भाग खडे हुए। बाद में किसी तरह से सांप को बोरे में बंद किया गया। तब उसका इलाज शुरू किया गया।

शख्स के बाएं हाथ के अंगूठे में रसेल वाइपर ने डस लिया था। इसके बाद उस शख्स ने दाहिने हाथ से रसेल वाइपर के गर्दन को पकड़ लिया। इसके बाद तड़प में भी रसेल वाइपर के गर्दन को नहीं छोड़ा। मायागंज अस्पताल के बेड पर भी उसने सांप को जकड़े रखा। यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल


यह घटना भागलपुर के जीरोमाइल थाना क्षेत्र के बरारी स्थित मीराचक गांव की है। गंगा किनारे स्थित मीराचक गांव के रहने वाले 48 साल के प्रकाश मंडल को सांप ने डंस लिया था। मजदूरी करने वाले प्रकाश मंडल को रसेल वाइपर सांप ने दो जगहों पर काट लिया था। इसके बावजूद वो घबराए नहीं। रसेल को ही दूसरे हाथ से पकड़कर अस्पताल चले गए। प्रकाश अपने हाथ से सांप को नहीं छोड़ रहे थे। डॉक्टरों ने किसी तरह से प्रकाश को इंजेक्शन लगाया। बाद में डॉक्टरों के समझाने पर प्रकाश ने सांप को छोड़ा। सांप को बोरे में भरा गया। प्रकाश का इलाज जारी है। सांप के बारे में वन विभाग को सूचित कर दिया गया है।

दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक है रसेल 

बता दें कि रसेल वाइपर को दबौया सांप के नाम से जाना जाता है। यह दक्षिण एशिया में पाए जाने वाले वाइपरिडे परिवार का काफी विषैला सांप है। इसका नाम पैट्रिक रसेल के नाम पर रखा गया है। यह भारत के चार बड़े सांपों में से एक है। इसका सिर चपटा, त्रिकोणीय और गर्दन से अलग होता है। थूथन कुंद, गोल और उठा हुआ होता है। नथुने बड़े होते हैं। यह सांप जिस अंग में काटता है। वहां सूजन आ जाती है। इसके साथ ही तेज दर्द होने लगता है। इसके काटने के 20 मिनट बाद पीड़ित के थूंक में खून के लक्षण दिख सकते हैं। पीड़ित का बीपी कम होने लगता है। हार्ट की गति भी कम होने लगती है।

Chhattisgarh Coal Scam: रोजाना 2-3 करोड़ की होती थी वसूली, इस IAS अफसर की साल 2022 की रिपोर्ट वायरल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।