बिहार को मिल सकती है पहली वंदे भारत की सौगात, जानें क्या होगा इसका संभावित रूट

अब ऐसी खबर है कि जल्द ही देश में एक और नई वंदे भारत ट्रेन को चलाए जाने की योजना है। यह ट्रेन बिहार से चलाई जाएगी। बिहार एक ऐसा राज्य है जहां पर बड़ी तदाद में रोजाना लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। फिलहाल बिहार से कोई भी वंदे भारत ट्रेन नहीं चलाई जा रही है। यह बिहार राज्य को मिलने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन होगी। बिहार से चलाई जाने वाली ये वंदे भारत ट्रेन राजधानी पटना से झारखंड की राजधानी रांची के बीच चलाई जाएगी

अपडेटेड May 10, 2023 पर 6:40 PM
Story continues below Advertisement
अब ऐसी खबर है कि जल्द ही देश में एक और नई वंदे भारत ट्रेन को चलाए जाने की योजना है। यह ट्रेन बिहार से चलाई जाएगी

भारत की सबसे तेज चलने वाली सेमीहाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत (Vande Bharat) रोल यात्रियों को खूब लुभा रही है। यह ट्रेन अभी तक देश के अलग अलग 15 रूटों पर चलाई जा रही है। अब ऐसी खबर है कि जल्द ही देश में एक और नई वंदे भारत ट्रेन को चलाए जाने की योजना है। यह ट्रेन बिहार से चलाई जाएगी। बिहार एक ऐसा राज्य है जहां पर बड़ी तदाद में रोजाना लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। फिलहाल बिहार से कोई भी वंदे भारत ट्रेन नहीं चलाई जा रही है। यह बिहार राज्य को मिलने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन होगी।

कहां से कहां के बीच चलेगी ये ट्रेन

बिहार से चलाई जाने वाली ये वंदे भारत ट्रेन राजधानी पटना से झारखंड की राजधानी रांची के बीच चलाई जाएगी। मौजूदा समय में देश भर में 15 अलग अलग रूटों पर वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही हैं। देश के लगभग हर एक राज्य में वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही है। इसी के मद्देनजर अब इंडियन रेलवे पटना से रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन को चलाने की योजना बना रही है।

IRCTC लेकर आया है वैष्णो देवी का सस्ता टूर पैकेज, वीकेंड में पहाड़ों की सैर के साथ करें धार्मिक यात्रा


फिलहाल इस रूट पर चल रही हैं चार ट्रेनें

मौजूदा समय रांची और पटना के बीच कुल छह ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इनमें से चार ट्रेनें रोज चलाई जा रहीं है और दो ट्रेनें वीकली चलाई जा रही हैं। रांची से पटना जाने का दो रूट है। एक रूट जमुई और मोकामा होकर पड़ता है। जिसकी दूरी 530 KM है। वहीं दूसरा रूट हजारीबाग और गया होकर पड़ता है। इस रूट से दूरी 407 KM पड़ती है। इस रूट पर जन शताब्दी ट्रेन रोजाना चलाई जाती है। यह ट्रेन रांची, मूरी जंक्शन, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा जंक्शन, नेताजी बोस जंक्शन गोमोह, पारसनाथ, हजारीबाग, कोडरमा जंक्शन, गया जंक्शन जहानाबाद जंक्सन और तारेंगा होकर पटना पहुंचती है। इस दूरी को तय करने में करीब 8 घंटे का वक्त लगता है। ऐसा कहा जा रहा है कि शायद वंदे भारत ट्रेन का रूट भी यही हो सकता है। यह ट्रेन जनशताब्दी की तुलना में डेढ़ घंटे कम समय लेगी।

देश में चल रही 15 वंदे भारत ट्रेनें

फिलहाल देश में अलग अलग रूटों में 15 जोड़ी वंदे भारत ट्रेनों की संचालन किया जा रहा है। रेल यात्रियों के बीच इन ट्रेनों की पॉपुलैरिटी भी काफी तेजी से बढ़ रही है। पहली वंदे भारत ट्रेनो को वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलाया गया था। वहीं दूसरी वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलाई गई थी।

Abhishek Nandan

Abhishek Nandan

First Published: May 10, 2023 6:40 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।