Bihar Green Rice: देश में किसानों के आर्थिक हालात किसी से छिपे नहीं है। किसान कई तरह की वित्तीय कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। इस बीच एक ऐसे भी किसान हैं। जिनके एक प्रयोग से पूरे देश में चर्चा हो रही है। बिहार के चंपारण जिले के छपरा पंचायत के सागर चुरामन गांव के रहने वाले किसान प्रयागदेव सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं। हर किस्म की फसल उगाने के तौर पर उनको पहचाना जाता है। ऐसे ही प्रयागदेव ने हरे धान की खेती शुरू कर दी। किसान प्रयागदेव कई तरह की धान की फसलें उगा रहे हैं। इसमें काला चावल, हरा चावल, मैजिक राइस, जैसी तमाम किस्में शामिल हैं।
