बिहार के गया में एक साल के बच्चे ने सांप को समझा खिलौना, चबा-चबाकर मार डाला

Child Chewed Snake in Gaya: बिहार के गया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 1 साल के बच्चे ने सांप को खिलौना समझ लिया। इसके बाद चबा-चबा कर उसे मार डाला। मां की नजर जब बच्चे पर पड़ी तो वो हैरान रह गई। बच्चों को फौरन डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को पूरी तरह से स्वस्थ बताया

अपडेटेड Aug 21, 2024 पर 12:03 PM
Story continues below Advertisement
Child Chewed Snake in Gaya: आमतौर पर कहा जाता है कि सांप के काटने से इंसान की मौत हो गई है, लेकिन यहां मामला कुछ उल्टा हो गया।

बिहार के गया जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक साल के बच्चे ने जो कर दिखाया, उसे जानने के बाद लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली। घरवालों की जान भी अटक गई। बच्चा खेल रहा था। तभी उसके पास एक सांप का बच्चा आ गया। बच्चे ने उसे उठाया और चबा-चबाकर मार डाला। जब परिजनों ने उसे ऐसा करते देखा तो घबरा गए। बच्चे की मां ने तुरंत मुंह से सांप निकाला और बच्चे को डॉक्टरों के पास लेकर आए। यहां बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्वस्थ घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों की जान में जान आई।

बच्चे ने करीब 3 फीट लंबे सांप को खिलौना समझकर खेलना शुरू कर दिया। वो इसे मुंह से चबाने लगा। बच्चा सांप को उठाकर उसके बीच के हिस्से में चबाने लगा। इसके बाद सांप की मौत हो गई। आसपास के इलाके में बच्चे की चर्चा हो रही है।

छत पर रियांश सांप से खेलने लगा


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांव में रहने वाले राकेश कुमार का एक साल का बेटा रियांश है। उसकी मां ने छत पर खेलने के लिए रियांश को छोड़ दिया था। बच्चे के मुंह में एक बड़ा सा सांप देखकर उसकी मां घबरा गई। वह डर गई थी, लेकिन बच्चे को बचाने के लिए वह तुरंत उसके पास गई। बच्चे के मुंह से सांप को निकाला। बच्चे ने सांप के शरीर का बीच का हिस्सा चबा लिया था। जिससे सांप की मौत हो चुकी थी। हालांकि बच्चे की मां सांप निकालने के बाद घबराए हुए हालत में बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंची। अक्सर लोग सांप का नाम सुनकर ही कांप जाते हैं। बारिश के मौसम में सांप काटने के मामले बढ़ जाते हैं। कई सांप इतने जहरीले होते हैं कि काटते ही इंसानों की मौत हो जाती है।

रियांश पूरी तरह से है नॉर्मल

रियांश का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। उसकी सारी जांच की गई है। डॉक्टरों का कहना है कि रियांश ने जिस सांप को चबाया है, वो जहरीला नहीं था। यही वजह रही कि बच्चे की जान बच गई।

Bharat Bandh Live Updates: भारत बंद आज, दिल्ली में नहीं पड़ा असर, इन दलों ने किया समर्थन

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Aug 21, 2024 11:27 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।