बिहार में कई ऐसे कुंड हैं, जहां हमेशा गर्म पानी निकलता रहता है। ऐसे ही सूबे में गया के पास मोहड़ा गांव है। जहां पर कुएं और नल से हमेशा गर्म पानी निकलता रहता है। पानी इतना ज्यादा गर्म रहता है कि इससे सिर्फ 15 मिनट में भोजन पक जाएगा। यहां के गर्म पानी में आराम से दाल-चावल पका सकते हैं। यह गांव पहाड़ के तलहटी के नीचे बसा हुआ है। गांव की आबादी करीब 800 से अधिक है। हर घर के नल और कुएं से हमेशा गर्म पानी ही निकलता है। यहां की महिलाओं को चावल पकाने के लिए पानी नहीं गर्म करना पड़ता है।
