Credit Cards

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में नीतीश कुमार की पार्टी JDU नेता की गोली मारकर हत्या

Bihar News: यह घटना आधी रात को हुई जब सौरव अपने एक दोस्त मुन्ना के साथ एक शादी के रिसेप्शन में भाग लेने के बाद घर लौट रहा था, जिसे भी गोली लगी थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रात में पुनपुन-पटना हाईवे को जाम कर दिया। पुलिस ने काफी मुश्किल से स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है

अपडेटेड Apr 25, 2024 पर 10:19 AM
Story continues below Advertisement
Bihar News: इस घटना में उनके एक दोस्त घायल हो गए। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है (File photo/PTI)

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में एक समारोह से लौट रहे जनता दल-यूनाइटेड (JDU) पार्टी के एक कार्यकर्ता की बुधवार (24 अप्रैल) रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक, गोलीबारी में उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी मिली है कि पटना जिले के पुनपुन इलाके में अज्ञात हमलावरों ने स्थानीय JDU नेता सौरव कुमार (Saurav Kumar) की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में उनके एक दोस्त घायल हो गए। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

यह घटना आधी रात को हुई जब सौरव अपने एक दोस्त मुन्ना के साथ एक शादी के रिसेप्शन में भाग लेने के बाद घर लौट रहा था, जिसे भी गोली लगी थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रात में पुनपुन-पटना हाईवे को जाम कर दिया। पुलिस ने काफी मुश्किल से स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक अधिकारी ने बताया कि शिवसागर परसा बाजार के रहने वाले सौरव कुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ बुधवार रात बढ़ैयाकोल गांव में एक रिसेप्शन पार्टी में गए थे। वहां से देर रात जब लौट रहे थे, तब अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी।


दोस्त को भी लगी है 3 गोली

गोली लगने से सौरव कुमार की मौत हो गई जबकि उनका एक दोस्त घायल हो गया। घटना की सूचना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा और पटना-गया हाईवे को कई घंटे तक जाम रखा। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जाम खुलवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बाइक सवार अज्ञात चार लोगों ने सौरभ को सिर में दो गोली मारी, जबकि उसके साथी मुनमुन कुमार को तीन गोली मारी गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया। जबकि मुनमुन को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें- Punjab Loksabha Election: अमृतपाल सिंह जेल से लड़ेगा लोकसभा चुनाव! वकील ने किया बड़ा दावा

RJD ने साधा निशाना

RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी और पाटलिपुत्र से प्रत्याशी मीसा भारती ने मृतक सौरव के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। मसौढ़ी के अनुमंडल पुलिस अधिकारी कन्हैया सिंह ने आईएनएस को बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।