बिहार में सांप ने शख्स को काटा, फिर शख्स ने सांप को काटा, सांप की मौत, अब आगे क्या हुआ...

बिहार में अजीब घटना सामने आई है। एक शख्स को सांप ने काट लिया। इसके बाद शख्स ने सांप को दो बार काट लिया। जिससे सांप की मौत हो गई। वहीं शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद उसकी छुट्टी कर दी गई। युवक का कहना है कि मेरे गांव में एक टोटका है कि अगर सांप आपको एक बार काट ले तो आप उसे दो बार काट लें

अपडेटेड Jul 06, 2024 पर 11:56 AM
Snake Bites: नवादा जिले में संतोष लोहार को रात में सांप ने काट लिया था

बिहार के नवादा में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां सांप काटने से गुस्साए एक युवक ने भी सांप को काट लिया। इससे सांप की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे रजौली अस्पताल में भर्ती कराया। नवादा का निवासी संतोष लोहार रेलवे लाइन बिछाने का काम करने के बाद अपने बेस कैंप में सो रहा था। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। संतोष का कहना है कि मेरे गांव में एक टोटका है कि अगर सांप एक बार काटे तो..आप उसे दो बार काट लीजिए। इससे सांप के काटने का जहर बेअसर हो जाता है।

इसी अंधविश्वास के कारण सर्प दंश से पीड़ित 35 साल के संतोष लोहार ने सांप को अपने हाथों में पकड़ लिया और उसको दो बार अपने दांतों से काट लिया। इससे सांप की मौत हो गई और संतोष लोहार को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। संतोष जल्द ही ठीक हो गए और अस्पताल ने दूसरे दिन उनकी छुट्टी कर दी।

जानिए क्या है पूरा मामला


दरअसल, रजौली थाना क्षेत्र के जंगली इलाकों में रेलवे लाइन बिछाने का काम चल रहा है। मंगलवार देर रात सभी मजदूर अपने बेस कैंप में सो रहे थे। इस दौरान संतोष लोहार नामक मजदूर को जहरीले सांप ने काट लिया। इसके बाद गुस्साये मजदूर ने एक लोहे के सरिए की मदद से सांप को पकड़ लिया और 2 बार उस सांप को काट लिया। जिससे सांप की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों का मानना है कि जहर- जहर को मारता है। सांप को काटने से आदमी के शरीर में जहर पहुंच जाता है। ऐसे में अगर मनुष्य भी सांप को काट लेते हैं तो पूरा जहर सांप के पास चला जाता है। ऐसे में मनुष्य की जान बच जाती है।

संतोष का इलाज कर रहे डॉक्टर ने ने क्या कहा?

संतोष का इलाज कर रहे डॉक्टर सतीश चंद्र सिन्हा ने बताया कि संतोष लोहार नामक शख्स को सांप ने काट लिया था। उसका इलाज किया गया है। युवक पूरी तरह से ठीक हो गया है। उसकी अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है।

लड़के-लड़कियों की डेटिंग मामले में सिर्फ लड़के ही क्यों दोषी? उत्तराखंड हाईकोर्ट ने उठाए सवाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।