Biryani का जादू कायम, Zomato-Swiggy ने जारी की पसंदीदा फूड ऑर्डर की लिस्ट

ऑनलाइन फूड ऑर्डर के इस दौर में खाना मंगाना काफी आसान हो गया है। हालांकि सबसे अधिक क्या खाना मंगाया गया, इसका खुलासा कोई चौंकाने वाला नहीं है क्योंकि बिरयानी (Biryani) टॉप पर बनी हुई है। जोमैटो (Zomato) और स्विगी (Swiggy) की रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है कि लोगों ने सबसे अधिक बिरयानी ही ऑर्डर किया। जोमैटो की रिपोर्ट के मुताबिक इसके पास 10.09 करोड़ से अधिक बिरयानी के ऑर्डर आए

अपडेटेड Dec 25, 2023 पर 10:42 PM
Zomato पर इस साल सबसे अधिक बिरयानी ऑर्डर हुई और उसके बाद पिज्जा। (File Image- Pexels)

ऑनलाइन फूड ऑर्डर के इस दौर में खाना मंगाना काफी आसान हो गया है। हालांकि सबसे अधिक क्या खाना मंगाया गया, इसका खुलासा कोई चौंकाने वाला नहीं है क्योंकि बिरयानी (Biryani) टॉप पर बनी हुई है। जोमैटो (Zomato) और स्विगी (Swiggy) की रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है कि लोगों ने सबसे अधिक बिरयानी ही ऑर्डर किया। जोमैटो की रिपोर्ट के मुताबिक इसके पास 10.09 करोड़ से अधिक बिरयानी के ऑर्डर आए। बिरयानी के बाद सबसे अधिक पिज्जा मंगाया गया और इसके 7.45 करोड़ से अधिक ऑर्डर आए। बिरयानी का ऑर्डर तो इतना अधिक था कि उसे आठ कुतुब मीनार भर जाते और पिज्जा तो इतना मंगाया गया कि उससे पांच से अधिक ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम भर जाते है।

कैसा रहा Zomato पर फूडीज का रुझान

जोमैटो पर इस साल सबसे अधिक बिरयानी ऑर्डर हुई और उसके बाद पिज्जा। बिरयानी के 10.09 करोड़ से अधिक और पिज्जा के 7.45 करोड़ से अधिक ऑर्डर जोमैटो को मिले। इनके बाद 4.55 करोड़ से अधिक ऑर्डर्स के साथ नूडल बाउल्स तीसरे स्थान पर रहा। अब शहरों के पसंद की बात करें तो स्विगी के हिसाब से केक कैपिटल बंगलुरु ने जोमैटो पर सबसे अधिक नाश्ता ऑर्डर किया जबकि दिल्ली में सबसे अधिक देर रात के ऑर्डर मंगाए गए।


70 की उम्र में की दूसरी शादी, पत्नी ने पीठ पीछे बेच दिया करोड़ों का फ्लैट

बंगलुरु से जोमैटो को इस साल का सबसे बड़ा ऑर्डर मिला जहां एक यूजर ने 46,273 रुपये का सिंगल ऑर्डर दिया। वहीं मुंबई से एक यूजर ने सिर्फ एक दिन में 121 ऑर्डर दिए। इसी प्रकार बंगलुरु के एक शख्स ने जोमैटो के जरिए 6.6 लाख रुपये के 1,389 उपहार ऑर्डर भेजे। इन सबसे इतर जोमैटो ने जिसे देश का सबसे बड़ा फूडी कहा है, वह मुंबई का एक शख्स हनीस है जिसने इस साल 3580 ऑर्डर किए यानी हर दिन औसतन नौ ऑर्डर।

Zomato ने हर रोज 9 ऑर्डर देने वाले मुंबई के शख्स को बताया 'देश का सबसे बड़ा फूडी'

Swiggy से हैदराबाद में खूब मंगाई गई बिरयानी

जोमैटो के बाद अब एक फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी पर यूजर्स के पसंद की बात करें तो इसकी सालाना रिपोर्ट के अनुसार स्विगी पर लगातार आठवें साल भी बिरयानी सबसे अधिक ऑर्डर की गई। इस साल स्विगी पर हर सेकंड 2.5 बिरयानी का ऑर्डर आया। इसमें से सबसे अधिक ऑर्डर हैदराबाद से आए और हर छह में से एक ऑर्डर बिरयानी का ही था। हैदराबाद के एक शख्स ने इस साल 1,633 बिरयानी का ऑर्डर दिया। स्विगी के जरिए मुंबई के एक शख्स ने इस साल 42.3 लाख रुपये का खाना ऑर्डर किया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।