70 की उम्र में की दूसरी शादी, पत्नी ने पीठ पीछे बेच दिया करोड़ों का फ्लैट

टेलीविजन सीरियल बनाने वाले एक शख्स के साथ फर्जीवाड़ा का अनोखा मामला सामने आया है। मुंबई के एक शख्स ने 70 साल की उम्र में 56 साल की एक महिला से दूसरी बार शादी की थी। शादी के चार साल बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी ने उसके पीठ पीछे उसका एक फ्लैट ही बेच दिया है। इसका पता चलते ही शख्स ने अपनी पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है

अपडेटेड Dec 25, 2023 पर 8:22 PM
Story continues below Advertisement
मुंबई के एक शख्स ने 70 साल की उम्र में जिस 56 वर्षीय महिला से शादी की थी, उसने शादी के अगले ही साल उस शख्स का फ्लैट बेच दिया और 3.61 करोड़ रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए।

टेलीविजन सीरियल बनाने वाले एक शख्स के साथ फर्जीवाड़ा का अनोखा मामला सामने आया है। मुंबई के एक शख्स ने 70 साल की उम्र में 56 साल की एक महिला से दूसरी बार शादी की थी। शादी के चार साल बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी ने उसके पीठ पीछे उसका एक फ्लैट ही बेच दिया है। इसका पता चलते ही शख्स ने अपनी पत्नी के खिलाफ कथित तौर पर पावर ऑफ अटॉर्नी का दुरुपयोग करके गलत तरीके से फ्लैट बेचने और उसे 3.5 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने की शिकायत दर्ज की है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच चल रही है। हालांकि इस शख्स की पहचान का खुलासा नहीं हो पाया है।

कैसे मिले थे दोनों

करीब सात साल पहले वर्ष 2016 में यानी 67 साल की उम्र में उसकी मुलाकात रेनू सिंह से हुई। रेनू ने एनजीओ से जुड़े होने का दावा किया था। रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद दोनों घुल-मिल गए और 2019 में शादी कर ली।


Andhra Bank के पूर्व सीईओ संभालेंगे बंगलुरु की फिनटेक कंपनी, RBI ने दी मंजूरी

दूसरी पत्नी ने कैसे उठाया फायदा?

रिपोर्ट के मुताबिक टीवी सीरियल मेकर ने अपनी पहली पत्नी से तलाक लिया था जिससे उसके दो बच्चे थे। इसमें से एक की करीब 6 साल पहले वर्ष 2017 में मौत हो गई थी और दूसरा बेटा उसके साथ ही रहने लगा और टेलीविजन सीरियल प्रोडक्शन में काम भी करने लगा। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसके जिस बेटे की मौत हुई थी, उसकी पत्नी ने प्रॉपर्टी को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी और चूंकि उसकी उम्र के कारण कानूनी लड़ाई लड़ना उसके लिए मुश्किल था, इसलिए उसने अपनी दूसरी पत्नी को पावर ऑफ अटॉर्नी दे दी ताकि वह अदालत में केस लड़ सके।

पहली बार रुपये में हुई UAE से कच्चे तेल की खरीदारी, लेकिन बनी हुई है ये दिक्कतें

पुलिस के पास दर्ज शिकायत के मुताबिक रेनू सिंह ने इसका गलत फायदा उठाया और फ्लैट बेच दिया और अपने पति के बैंक खाते से 3.61 करोड़ रुपये अपने खाते में स्थानांतरित कर लिए। इसका पता चलते ही 74 वर्षीय टीवी सीरियल मेकर ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।