Get App

Biryani का जादू कायम, Zomato-Swiggy ने जारी की पसंदीदा फूड ऑर्डर की लिस्ट

ऑनलाइन फूड ऑर्डर के इस दौर में खाना मंगाना काफी आसान हो गया है। हालांकि सबसे अधिक क्या खाना मंगाया गया, इसका खुलासा कोई चौंकाने वाला नहीं है क्योंकि बिरयानी (Biryani) टॉप पर बनी हुई है। जोमैटो (Zomato) और स्विगी (Swiggy) की रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है कि लोगों ने सबसे अधिक बिरयानी ही ऑर्डर किया। जोमैटो की रिपोर्ट के मुताबिक इसके पास 10.09 करोड़ से अधिक बिरयानी के ऑर्डर आए

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 25, 2023 पर 10:42 PM
Biryani का जादू कायम, Zomato-Swiggy ने जारी की पसंदीदा फूड ऑर्डर की लिस्ट
Zomato पर इस साल सबसे अधिक बिरयानी ऑर्डर हुई और उसके बाद पिज्जा। (File Image- Pexels)

ऑनलाइन फूड ऑर्डर के इस दौर में खाना मंगाना काफी आसान हो गया है। हालांकि सबसे अधिक क्या खाना मंगाया गया, इसका खुलासा कोई चौंकाने वाला नहीं है क्योंकि बिरयानी (Biryani) टॉप पर बनी हुई है। जोमैटो (Zomato) और स्विगी (Swiggy) की रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है कि लोगों ने सबसे अधिक बिरयानी ही ऑर्डर किया। जोमैटो की रिपोर्ट के मुताबिक इसके पास 10.09 करोड़ से अधिक बिरयानी के ऑर्डर आए। बिरयानी के बाद सबसे अधिक पिज्जा मंगाया गया और इसके 7.45 करोड़ से अधिक ऑर्डर आए। बिरयानी का ऑर्डर तो इतना अधिक था कि उसे आठ कुतुब मीनार भर जाते और पिज्जा तो इतना मंगाया गया कि उससे पांच से अधिक ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम भर जाते है।

कैसा रहा Zomato पर फूडीज का रुझान

जोमैटो पर इस साल सबसे अधिक बिरयानी ऑर्डर हुई और उसके बाद पिज्जा। बिरयानी के 10.09 करोड़ से अधिक और पिज्जा के 7.45 करोड़ से अधिक ऑर्डर जोमैटो को मिले। इनके बाद 4.55 करोड़ से अधिक ऑर्डर्स के साथ नूडल बाउल्स तीसरे स्थान पर रहा। अब शहरों के पसंद की बात करें तो स्विगी के हिसाब से केक कैपिटल बंगलुरु ने जोमैटो पर सबसे अधिक नाश्ता ऑर्डर किया जबकि दिल्ली में सबसे अधिक देर रात के ऑर्डर मंगाए गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें