Get App

दूध में कालीमिर्च मिलाकर पीने से बढ़ेगी इम्युनिटी, हड्डियां भी होंगी मजबूत

Black Pepper Milk: दूध में काली मिर्च मिलाकर पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इससे इम्यूनिटी तो मजबूत होती ही है। इसके साथ ही वजन भी कंट्रोल में रहता है। इससे कई तरह के रोगों से आप छुटाकारा पा सकते हैं। अपनी सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए रोजाना काली मिर्च वाले दूध का सेवन करना चाहिए

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड May 16, 2023 पर 1:15 AM
दूध में कालीमिर्च मिलाकर पीने से बढ़ेगी इम्युनिटी, हड्डियां भी होंगी मजबूत
काली मिर्च सिर्फ मसालों का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह औषधीय गुणों से भरपूर है

Black Pepper Milk: भारत के किचन में कई ऐसे मसाले मौजूद हैं, जो किसी दवा से कम नहीं हैं। ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ऐसे ही काली मिर्च है। यह सिर्फ मसाला नहीं है, बल्कि औषधीय गुणों की खान है। इसका सेवन करने से स्वस्थ्य से जुड़ी कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। इसमें एंटीमाइक्रोबियल, एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटीओबेसिटी और एंटीबैक्टीरियल जैसे गुण पाए जाते हैं। इसके फायदे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। यह कई तरह की बीमारियों में काम आती है। ऐसे ही अगर आप दूध में काली मिर्च मिलाकर पीते हैं तो आपको कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।

काली मिर्च के फायदों की लिस्ट बहुत लंबी है। इसे दूध के साथ लेने से इसके फायदे और बढ़ जाते हैं। दूध में कैल्शियम प्रोटीन, विटामिन b2, b12, विटामिन D, जिंक, पोटेशियम, फॉस्फोरस और कई जरूरी माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं। आइए जानते हैं काली मिर्च को दूध में मिलाकर पीने से आपको कौन-कौन से फायदे मिल सकते हैं

हार्ट के लिए फायदेमंद

दूध ब्लड को साफ करने का काम करता है। जब इसमें काली मिर्च का इस्तेमाल होता है तो यह दोगुना फायदा पहुंचाता है। इससे बीपी की समस्या दूर होती है। हार्ट हेल्थ बेहतर होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें